न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 में सलमान ने कहा, न सच्चा प्यार हुआ और न…, कंटेस्टेंट अमाल ने शेयर की ये पर्सनल बातें

सुपरस्टार सलमान खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। वे 59 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 12:46:59

2 News : BB 19 में सलमान ने कहा, न सच्चा प्यार हुआ और न…, कंटेस्टेंट अमाल ने शेयर की ये पर्सनल बातें

सुपरस्टार सलमान खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। वे 59 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। हालांकि सलमान का कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है। उन्होंने साल 1991 से 1999 तक एक्ट्रेस सोमी अली को डेट किया था। सलमान और संगीता बिजलानी ने कई साल पहले डेट किया था और बाद में अलग हो गए। कथित तौर पर सलमान और ऐश्वर्या राय साल 1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर मिलने के बाद एक साथ आए थे, लेकिन साल 2002 तक उनकी राहें जुदा हो गईं। उसके बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर सहित और भी कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया।

सलमान ने कभी भी इन खबरों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की। उनके मुंह से इस संबंध में एक शब्द भी सुनने को नहीं मिला। इस बीच रविवार (24 अगस्त) रात सलमान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ। जहां सलमान ने एक बार फिर शो की मेजबानी करते हुए ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में 16 कंटेस्टेंट्स से दर्शकों का परिचय कराया। इस दौरान सलमान ने कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से बातचीत में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें कीं। सलमान ने कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी तान्या मित्तल को एक प्रतियोगी के रूप में पेश किया।

उसी समय, सलमान ने तान्या से पूछा कि क्या उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म देखी है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने नहीं देखी। इसके बाद सलमान ने फिर उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह की सामग्री देखना पसंद है। इस पर तान्या ने बताया कि उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ देखी है। फिर तान्या ने सलमान से पूछा, “सर, सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रहता है क्या?” इस पर सलमान ने जवाब दिया, “सच्चा प्यार, मुझे नहीं पता...क्योंकि अभी तक हुआ ही नहीं। न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रह रहा है।” सलमान की ये बात सुनते ही तान्या और बाकी लोग मुस्कुराने लगते हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान की लव लाइफ में हर किसी की दिलचस्पी है, लेकिन उन्होंने अभी तक घर नहीं बसाया है। सलमान अपने परिवार के सभी लोगों को दिलो-जान से चाहते हैं।

bb 19,bigg boss 19,Salman Khan,superstar salman khan,salman love,tanya mittal,salman khan affairs,somy ali,aishwarya rai,amal malik,singer amal malik,armaan malik,daboo malik,anu malik

अमाल मलिक ने पिछले दिनों परिवार के साथ खराब संबंधों का खुलाकर कर सबको चौंका दिया था

‘बिग बॉस 19’ में मशहूर सिंगर अमाल मलिक ने भी एंट्री मारी है। अमाल के पिता डब्बू मलिक एक्टर व फिल्ममेकर, भाई अरमान सिंगर और ताऊ अन्नू मलिक म्यूजिक डायरेक्टर व सिंगर हैं। अमाल ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनकी परिवार से अनबन जाहिर हो गई थी। अब अमाल ने सलमान के सामने अपनी कई पर्सनल बातों का खुलासा किया। अमाल ने कहा कि पिछले कुछ साल मेरी लाइफ के बहुत बुरे रहे हैं। मैंने अपने प्यार को खो दिया, उसके बाद काम में भी कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था।

अमाल की बात सुनते ही सलमान ने कहा, दूसरों से अपने दिल की बात को शेयर करना कोई बुरी बात नहीं है ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। बाद में मजाक करते हुए अमाल ने बताया कि उन्होंने आज तक घर पर कुछ खास काम नहीं किया है इसलिए उन्हें किचन में सिर्फ अंडे उबालना और चाय कॉफी बनाना आता है। उनका खाना खाकर किसी को भी फूड प्वाइजनिंग हो सकती है अगर किसी को शो से बाहर जाना है तो वो मेरा खाना जरूर खाएं। अमाल ने ये भी खुलासा किया है कि उन्हें बहुत जल्दी सक्सेस मिल गई।

इसलिए वह शायद ज्यादा गलतफहमियों का शिकार हो गए थे। अब उनका टेम्परामेंट थोड़ा डाउन हुआ है इसलिए वे शो में आए हैं कि लोग उन्हें जानें कि वो अब कैसे हैं। एक वो अमाल भी था और एक ये अमाल भी हैं। उल्लेखनीय है कि अमाल ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया था। इस वायरल पोस्ट में अमाल ने फैमिली से रिश्ते को खत्म करने और उनके डिप्रेशन का शिकार होने से जुड़ी कई बातों को लिखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब