वर्ष 2015 में आई सलमान खान की बजरंगी भाईजान मूवी जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म की सफलता में सलमान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ छोटी सी बच्ची मुन्नी का रोल करने वाली हर्षाली मल्होत्रा का भी अहम योगदान रहा था। हर्षाली ने पाकिस्तानी मुस्लिम बच्ची का किरदार निभाया था जो गलती से हिंदुस्तान में मां से बिछड़ जाती है। हर्षाली को फैंस का खूब प्यार मिला था। हर्षाली टीवी शो 'कुबूल है' और 'सावधान इंडिया' में भी नजर आ चुकी हैं। हर्षाली अब 13 साल की हो चुकी है और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।














