न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आदिपुरुष' में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण किया गया, फिल्म के खिलाफ दिल्ली में दायर हुई याचिका

अधिवक्ता राज गौरव द्वारा शुक्रवार को दायर याचिका में आरोप लगाया कि निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक और सह-निर्माता ओम राउत ने महाकाव्य रामायण की मूल बातों में हेरफेर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 4:11:29

'आदिपुरुष' में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण किया गया, फिल्म के खिलाफ दिल्ली में दायर हुई याचिका

उत्तर प्रदेश में सैफ अली खान, कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ गुरुवार को शिकायत दर्ज हुई थी। लखनऊ में एक वकील ने फिल्म के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वहीं, अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है।

अधिवक्ता राज गौरव द्वारा शुक्रवार को दायर याचिका में आरोप लगाया कि निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक और सह-निर्माता ओम राउत ने महाकाव्य रामायण की मूल बातों में हेरफेर किया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि भगवान राम की पारंपरिक तस्वीर एक शांत और शांत व्यक्ति की थी, जो क्षमा में विश्वास करते थे, लेकिन फिल्म के टीजर में उन्हें चमड़े का पट्टा और चमड़े से बने आधुनिक जूते पहने हुए 'अत्याचारी, प्रतिशोधी और क्रोधित' के रूप में दिखाया गया है।

याचिका में आगे दावा किया गया कि भगवान हनुमान को 'अत्याचारी तरीके से' चित्रित किया गया है। जो की गलत है।

इससे पहले लखनऊ के एक वकील प्रमोद पांडे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के पास सैफ अली खान, प्रभास राघव, कृति सेनन, निर्माता-निर्देशक ओम राउत और भूषण कुमार को एक पक्ष बनाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि हिंदू देवताओं, विशेष रूप से हनुमान और राम के चरित्रों को गलत तरीके से चित्रित करने के लिए सितारों और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 (3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

adipurush,plea filed against film in delhi,entertainment,prabhas,saif ali khan,hanuman,ram,ravana

आदिपुरुष पर बोले मुकेश खन्ना

'आदिपुरुष' को लेकर उठे विवाद पर मुकेश खन्ना ने अपनी राय रखी है। मुकेश खन्ना ने ‘आदिपुरुष’ में मुख्य पात्रों में किए गए बदलावों के बारे में बात की। अपने एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा कि लोग हजारों कहानियां बना सकते हैं लेकिन ‘हमारे देवी-देवताओं’ का मजाक नहीं उड़ा सकते। मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्हें हिंदू किरदारों का उसी तरह सम्मान करना चाहिए जैसे वह साउथ की फिल्मों में करते हैं। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा, 'उन्होंने कलयुग को महाभारत की व्याख्या के तौर पर बनाया। लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे इसे दोहरा रहे हैं।' मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को तकनीक से नहीं बनाया जा सकता। कुछ लोग कहते हैं, ‘आप कौन होते हैं आपत्ति करने वाले जब सेंसर बोर्ड ने इसे पास किया है?’ सेंसर बोर्ड कोई हमारा बाप नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट नहीं है। 1 हजार कहानियां बनाओ, लेकिन हमारे देवी-देवताओं का मजाक मत उड़ाओ। तभी आपकी फिल्म चलेगी।

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'देखिए जब यहां बायकॉट कल्चर था तब भी ‘कार्तिकेय 2’ ने कितना अच्छा काम किया। यदि आप हिंदू पात्रों का उपयोग करते हैं, तो उनका सम्मान करें जैसे वे दक्षिण की फिल्मों में करते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स