न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-फिल्म ‘83’ की पहले दिन की कमाई, सारा ने ‘अतरंगी रे’ के डायरेक्टर को इन बातों के लिए कहा थैंक्यू

एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' शुक्रवार (24 दिसंबर) को रिलीज हो गई। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 6:38:56

जानें-फिल्म ‘83’ की पहले दिन की कमाई, सारा ने ‘अतरंगी रे’ के डायरेक्टर को इन बातों के लिए कहा थैंक्यू

एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' शुक्रवार (24 दिसंबर) को रिलीज हो गई। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के कारण लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया था। भारत में '83' फिल्म को करीब 3741 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। अब फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। ओपनिंग उम्मीद से कम रही। इसने करीब 14 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी कमजोर रही और सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। इसे दिल्ली, यूपी और ईस्ट पंजाब जैसे इलाकों में खासा नुकसान उठाना पड़ा।

फिर भी फिल्म 'सूर्यवंशी' के बाद साल 2021 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पहले दिन 26 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही थी। ‘83’ फिल्म में रणवीर ने पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर कपिल देव का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कपिल की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारी, धैर्या कार्वा और आर बद्री भी हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' ने 1983 में विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कहानी दर्शकों तक पहुंचाई है।

83 movie,sara ali khan,dhanush,anand l roy,ranveer singh,bollywood news in hindi

सारा ने डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ शेयर की फोटो

सारा अली खान, धनुष व अक्षय कुमार की मूवी 'अतरंगी रे' शुक्रवार (24 दिसंबर) को ओटीटी पर रिलीज हो गई। सारा ने डायरेक्टर आनंद एल राय को थैंक्यू लैटर लिखा है। आनंद ने 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी मूवी का भी निर्देशन किया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर आनंद के साथ फोटो शेयर की। सारा ने लिखा 'अतरंगी रे' मूवी में मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद। सर मुझे अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा है! पहले रिंकू आपकी थी, फिर मेरी, अब सबकी हो चुकी है। मुझे नहीं लगता कि रिंकू देने के लिए मैं आपको कभी भी पर्याप्त धन्यवाद दे सकती हूं। लेकिन मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया। मुझे खुद से प्यार करना सिखाने के लिए धन्यवाद।

ऐसे वक्त में मुझे खुद पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद, जब मेरा आत्मविश्वास निचले स्तर पर चला गया था। यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि हमारी खामियां हमें इंसान बना देती है। मुझे बिना शर्त प्यार करने, अंतहीन रूप से मुझे बिगाड़ने और हमेशा मेरा साथ देने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए आपका शुक्रिया। अदरक वाली चाय की शाम के लिए धन्यवाद। 2020 मेरे लिए कठिन साल था। मैंने इस फिल्म की हर कॉल शीट की प्रतीक्षा की है और आपके साथ हर पल का आनंद लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका