Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन उपायों की मदद से नाखूनों को बनाए मजबूत, बार-बार टूटने की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाखूनों के बार-बार टूटने की परेशानी को दूर करते हुए लंबे और खूबसूरत नाखून पाएं जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 4:58:00

इन उपायों की मदद से नाखूनों को बनाए मजबूत, बार-बार टूटने की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

लंबे और खूबसूरत नाखून हर लड़की की चाहत होती हैं क्योंकि ये आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करते हैं। आजकल नाखून पर कई तरह के नेल आर्ट किए जाते हैं और इसके लिए लंबे नाखून जरूरी होते हैं। लेकिन कई लड़कियों के साथ देखने को मिलता हैं कि उनके नाखून बढ़ने से पहले ही बार-बार टूट जाते हैं और नेल आर्ट के लिए उनको ऑर्टिफिशियल नेल्स का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। ऐसे में आपको समझने की जरूरत हैं कि कई बार हॉर्मोनल कारणों की वजह से तो कई बार पोषण की कमी के चलते नाखून टूट जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाखूनों के बार-बार टूटने की परेशानी को दूर करते हुए लंबे और खूबसूरत नाखून पाएं जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks नींबू का रस

विटामिन सी का सेवन करने से नाखूनों की ग्रोथ बढ़ती है। आप नींबू को काट कर इसे दिन में कम से कम एक बार अपने हाथ और पैरों के नाखूनों पर रगड़ें। इसे पांच मिनट तक रगड़ने के बाद गर्म पानी से हाथों को वॉश कर लें। नींबू को नाखूनों पर रगड़ने से नाखून साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे, साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks जैतून का तेल

अगर आपके नाखून क्षतिग्रस्त और खराब हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जैतून का तेल आपके नाखूनों की भीतरी परत तक पहुंचता है और नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में भी सहायता करता है और नाखूनों के विकास में मदद करता है। इसका नाखूनों पर इस्तेमाल करने के लिए जैतून का तेल गर्म करें और धीरे-धीरे अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स की लगभग पांच मिनट तक मालिश करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले इस तेल से नाखूनों की मसाज करें और सुबह तक लगा रहने दें।
troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks नारियल तेल

नारियल तेल को नाखून बढ़ाने के लिए कारगर तरीका माना जा सकता है। दरअसल, नारियल का तेल फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकता है। इंफेक्शन के कारण नाखून कमजोर हो सकते हैं। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में नारियल तेल को गर्म करें। अब इससे अपनी उंगलियों और नाखूनों की सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करके रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह गुनगुने पानी से उंगलियों और नाखूनों को धो लें। ऐसा रोज रात को सोने से पहले कर सकते हैं। troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks अंडे की सफेदी

अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें दो चम्मच संतरे का रस मिला लें। इस घोल को अपने नाखूनों पर 5 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलजिन का प्रोडक्शन करता है जिससे नाखून मजबूत बनते हैं।

troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks संतरे का रस

संतरा कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। कोलेजन एक महत्वपूर्ण एजेंट है जो नाखूनों के विकास में मदद करता है और नाखूनों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। संतरे के एंटीऑक्सीडेंट गुण किसी भी तरह के संक्रमण को दूर रखते हैं। एक कटोरी में संतरे का रस लें और अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें। 10 मिनट बाद नाखूनों को गर्म पानी से वॉश कर लें और मॉइस्चराइज़ से मसाज करें। troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks वैसलीन

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखून और उसके आसपास वाले भाग में अच्छी तरह वैसलीन लगा कर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। अब दस्ताने पहनकर सो जाएं और सुबह साफ पानी से हाथों को धो लें। ऐसे प्रतिदिन सोने से पहले कर सकते हैं। troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks नाखूनों को मॉश्चराइज करें

नाखूनों को मॉश्चराइज रखने के लिए हाथों में लगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। लगातार हाथ धोना या साफ- सफाई का काम करने से आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए जब भी हाथों को धोते हैं उतनी बार मॉश्चराइज करें।

troubled by frequent breakage of nails get long and beautiful nails with these remedies,beauty tips,beauty hacks लहसुन

लहसुन की एक कली लें। उसके छिलके उतार दें। कली को बीच में से काट ले और इसे अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक रगड़ें। ऐसा करने के 10 दिन के भीतर ही आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। या इसके अलावा एक चम्मच घिसा लहसुन लें और उसमें एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology