Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में सेहत के साथ खूबसूरती भी देगा गुड़, आजमाए इसके ये फेस पैक

ऐसे में आज हम आपके लिए गुड़ से बने कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिनकी मदद से चेहरे को रंगत देते हुए आकर्षक बनाया जा सकता हैं। आइये जानते है गुड़ से बने इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 4:02:36

सर्दियों में सेहत के साथ खूबसूरती भी देगा गुड़, आजमाए इसके ये फेस पैक

सर्दियों के मौसम में आप सभी ने गुड़ का सेवन तो किया ही होगा जिसे सेहत के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही गुड़ सर्दियों में सेहत के साथ खूबसूरती भी देने का काम करता हैं। गुड़ चेहरे के लिए फायदेमंद होने के साथ स्किन को पोषण भी देता है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और काले दाग-धब्बों तथा झाइयों के इलाज में भी मदद करता है। गुड़ का फेस पैक आपकी स्किन पर निखार लाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए गुड़ से बने कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिनकी मदद से चेहरे को रंगत देते हुए आकर्षक बनाया जा सकता हैं। आइये जानते है गुड़ से बने इन फेस पैक के बारे में...

jaggery will give beauty along with health in winter try this face pack गुड़ और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल हमारी स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप सब जानते ही हैं। वहीं जब आप गुड़ और एलोवेरा जेल को एक साथ लगाते हैं तो ये आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह पैक बनाने के लिए आप 1 चम्मच गुड़ का चूरा, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को लेकर कटोरी में तीनों को एक साथ अच्चे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पैक को फेस पर लगाकर 10-15 मिनट तक लगा कर रखें। जब पैक सूख जाए तो अपने फेस को नार्मल पानी से वॉश कर लें। आपको कुछ ही दिनों में इससे होने वाले फायदे नजर आएंगे।
jaggery will give beauty along with health in winter try this face pack गुड़ और नारियल का तेल

गुड़ और नारियल तेल चेहरे पर लगाने से झुर्रियां की समस्या आसानी से दूर होती है और स्किन पर कसावट भी आती है। 1 चम्मच गुड़ का चूरा, 1/2 चम्मच तिल का तेल और चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट से लेकर 10 मिनट तक लगाएं। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। लेकिन ध्यान रखें जिन लोगों की ऑयली स्किन है। उन लोगों को इस तरह स्किन पर गुड़ लगाने से बचना चाहिए। jaggery will give beauty along with health in winter try this face pack गुड़ और शहद

त्वचा रूखी हो गई है तो गुड़ एक ही बार में आपकी स्किन में सॉफ्टनेस ला सकता है। आप गुड़ का एक चम्मच चूरा लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और एक 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगा लें। करीब 20 से 25 मिनट लगाने के बाद चेहरा ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। आपको पहली ही बार में अपनी त्वचा में फर्क नजर आएगा। इसके बाद अपने चेहरे पर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। आप सप्ताह में कम से कम दो बार इस फेस पैक को जरूर लगाएं और फर्क देखें।

jaggery will give beauty along with health in winter try this face pack गुड़ और ब्लैक टी

गुड़ में मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा को लचीला बनाता है। जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां दूर होती हैं। 1 चम्मच पिसे हुए गुड़ में 1 टीस्पून ब्लैक टी, 1 टीस्पून अंगूर का रस, एक चुटकी हल्दी समेत थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे सामान्य पानी से धो लें।

jaggery will give beauty along with health in winter try this face pack गुड़ और नींबू का रस

यह हमारे चेहरे से पिंपल्स को दूर करने में हेल्प करता है, इसलिए आप इसका प्रयोग जरुर कीजिये आप इसका सेवन करके भी इसका लाभ उठा सकती है। इसके अलावा आप इसका पेस्ट भी लगा सकती हैं। पेस्ट बनाने के लिए आप 1 चम्मच गुड़ को पेस्ट के रूप में तैयार कर लें और अब इसमें नींबू का रस, टमाटर का रस, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा ग्रीन टी मिला लें और इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और धो दें। jaggery will give beauty along with health in winter try this face pack गुड़ और चंदन पाउडर

चेहरे से झाइयां दूर करने के लिए गुड़ के साथ चंदन पाउडर का इस्तेमाल कार सकते हैं। इसके लिए गुड़ का चूरा 1 चम्मच, ताजी मलाई 1 चम्मच, चंदन पाउडर 1 चम्मच और शहद 1 चम्मच लेकर मिक्स करें, आपका फेस पैक तैयार करें। यह फेस पैक आपको 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखना है। इसके बाद ताजे पानी से धोकर चेहरा साफ करें और बादाम के तेल की कुछ बूंदें लेकर चेहरे और गर्दन पर मसाज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology