न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं करना चाहते बालों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, घर पर ही तैयार करें ये 7 शैम्पू

हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल काले, घने, लंबे और मजबूत हो क्योंकि बाल हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का एक जरिया बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jun 2023 2:31:14

नहीं करना चाहते बालों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, घर पर ही तैयार करें ये 7 शैम्पू

हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल काले, घने, लंबे और मजबूत हो क्योंकि बाल हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का एक जरिया बनते हैं। लेकिन आजकल फ्रिजी, रूखे या बेजान बालों को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है और बालों का झड़ना, डैंड्रफ, ड्राई स्किन, दो मुंहे बाल, बालों का सफेद होना जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के शैम्पू उपलब्ध हैं। लेकिन केमिकल युक्त होने के कारण कई बार इनके साइड इफ़ेक्ट भी देखने को मिलते हैं। कैमिकल बेस्ड शैम्पू आपके बालों को इंस्टेंट खूबसूरती तो दे सकते हैं। लेकिन परमानेंट मजबूती और खूबसूरती आपको इससे शायद ही मिल सके। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू शैम्पू लेकर आएं हैं जो कुदरती चीजों से बने हैं। इन शैम्पू के इस्तेमाल से बाल मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनेंगे। आइये जानते हैं इन होममेड शैम्पू के बारे में...

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

शिकाकाई और नीम से बना शैम्पू

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उसे गर्म के लिए गैस पर रख दें। पानी जैसे ही गुनगुना हो जाए उसमें शिकाकाई, रीठा पाउडर, नीम पाउडर, आंवला पाउडर मिलाएं। सभी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर अच्छे से फेंटे। अच्छे तरीके से फेंटने के बाद 10 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें। जब ये घोल अच्छे से उबल जाए तो उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर इसे किसी साफ बोतल में स्टोर करके रख दीजिए। अगर आप शैम्पू में स्मेल चाहती हैं तो इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाकर रख सकती हैं। आपको बता दें कि हर्बल शैंपू है इसलिए इसमें झाग नहीं निकलेगा। लेकिन ये असर मार्केट वाली शैंपू से ज्यादा करेगा। शैंपू करने के बाद बालों को अच्छे से धो लें।

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

प्याज और गुलाब जल से बना शैम्पू

इस शैंपू को बनाने के लिए आपको 1 प्याज और 1-2 बड़ा चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी। प्याज को छीलकर कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। जूस को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मलाएं। अपने बालों को गीला करें और फिर इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल से अपने पूरे बालों पर लगाएं। इसे लगभग 30 मिनट के लिए लगा रहनें दें। इसके बाद इसे सामान्य पानी से धो लें। प्याज आपके बालों के लिए सबसे अच्छी सामग्री में से एक है। ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और आपके बालों को हेल्दी बनाता है।

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

ग्लीसरीन से बना शैम्पू

त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है ग्लीसरीन। ऐसे में बालों के लिए सबसे पहले ग्लिसरीनयुक्त साबुन की एक टिकिया बारीक करके पाउडर बना लें। अब इसे एक बर्तन में डाल दें और गैस पर रखकर उबालें, फिर थोड़ी देर तक ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद यह दिखने लगेगा और अब इसमें नींबू के रस मिलाकर बालों में लगाएं। ऑयली बालों के लिए ये शैम्पू काफी फायदेमंद है। बता दें कि इसे लगाने के बाद आप पानी से धो लें।

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

अंडे से बना शैम्पू

अंडा बालों की गुणवत्ता, बनावट और टेक्‍सचर को निखारने के लिए स्कैल्प के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। यह आपके बालों की ग्रोथ में सुधार करने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है। शैंपू बनाने के लिए एक ब्लेंडर जार में सभी चीजों 2 अंडे, 1 छोटा चम्मच बेसन एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें, 1/4 कप फ़िल्टर्ड पानी को डालें। अगर आपके बाल ड्राई हैंं तो इसमें 1 बड़ा चम्‍मच हेयर ऑयल मिलाएं। स्‍मूथ शैंपू जैसी स्थिरता पाने के लिए सभी चीजों को अच्‍छी तरह से पीस लें। गीले बालों पर शैंपू डालें और मालिश करें। इसे 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। फिर किसी अच्‍छे कंडीशनर का इस्‍तेमाल करें।

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

एलोवेरा से बना शैम्पू

एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी किया जा सकता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा पल्प को बालों पर लगाया जाता है। लेकिन आप फ्रिजी बालों की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा का शैंपू भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप एलोवेरा जेल लें, इसमें कोई लिक्विड साबुन, ग्लिसरीन और आधा छोटा चम्मच विटामिन ई ऑयल की डालें। एलोवेरा शैंपू के इस्तेमाल से बालों को मुलायम, लंबा और घना बनाया जा सकता है। अगर आप बाल धोने के लिए घर पर बने इस एलोवेरा शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल हमेशा खूबसूरत बने रहेंगे। साथ ही बालों में नमी भी बनी रहेगी। एलोवेरा बालों को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

आंवला और नींबू से बना शैम्पू

इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच आंवला जूस और 1 बड़ा चम्मच नींबू के रस की जरूरत होगी। एक बाउल में दोनों सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 5 मिनट तक रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। नींबू की तेज सुगंध से छुटकारा पाने के लिए, आप अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो सकते हैं। आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आंवले के एंटिफंगल और एंटीवायरल गुण रूसी, फंगल संक्रमण और बालों के झड़ने जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

homemade shampoo,natural shampoo recipes,diy shampoo,chemical-free shampoo,homemade hair cleanser,organic shampoo,homemade hair care products

शहद से बना शैंपू

शहद से बना शैंपू भी फ्रिजी बालों के लिए उपयोगी हो सकता है। शहद का शैंपू बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने में मदद करता है। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप शहद से बना शैंपू लगा सकते हैं। इससे बालों में नई चमक बनी रहेगी। शहद का शैंपू बनाने के लिए आप 1 कप लिक्विड साबुन लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं। आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं। इस सभी को अच्छी तरह से मिलाएं और एक जार में स्टोर कर लें। अब इस शैंपू से रोजाना अपने बालों को धोएं। इससे बाल हमेशा हाइड्रेट रहेंगे, बालों में नमी रहेगी। साथ ही स्कैल्प भी हेल्दी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल