न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

चहरे पर मुंहासे अर्थात पिंपल्स होना आम समस्या हैं। मुंहासे की समस्या तब पैदा होती है जब स्किन से निकलने वाले ऑयल का उत्पादन तो बढ़ जाता है लेकिन स्किन सेल्स के फैलाव में कमी आ जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 7:20:58

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

चहरे पर मुंहासे अर्थात पिंपल्स होना आम समस्या हैं। मुंहासे की समस्या तब पैदा होती है जब स्किन से निकलने वाले ऑयल का उत्पादन तो बढ़ जाता है लेकिन स्किन सेल्स के फैलाव में कमी आ जाती है। जिसके चलते स्किन सेल्स ब्लॉक हो जाते हैं और उनमें मौजूद ऑयल वहीं रुक जाता है। ऑयल के स्किन सेल्स में जमा होने के कारण बालों के रोम में मौजूद बैक्टीरिया पोर्स को भी बंद कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप सूजन और मुंहासे हो जाते हैं। जिनकी स्किन ऑयली होती है उन्‍हें ये समस्‍या ज्‍यादा परेशान करती है इसलिए वो इसे ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। मुंहासे आपकी स्किन पर मवाद या फिर बना मवाद के छोटे-बड़े आकार के थक्के के रूप में दिखाई दे सकते हैं। ये थक्के अपना आकार बढ़ाते रहते हैं। मुंहासों चेहरे के उस हिस्से में ज्यादा होते हैं, जहां तेल ग्रंथियां अधिक सक्रिय होती हैं, जैसे चेहरा, गर्दन, कंधे, छाती और पीठ का ऊपर वाला हिस्सा। स्किन पर हुए ये मुंहासे दर्द तो देते ही हैं लेकिन इसी के साथ ही सुंदरता में भी कमी लाने का काम करते हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि मुंहासे ठीक हो जाने के बाद स्किन पर दाग छोड़ जाते हैं जो चेहरे की सुंदरता खराब करते हैं। मुंहासों के दाग-धब्बे को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं हालाकि जो ज्यादा प्रभावी साबित नहीं होते हैं। इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक चीजों की जो त्वचा को अंदरूनी पोषण प्रदान करते हुए बेदाग स्किन पाने में आपकी मदद करें। आइए जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में...

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

ऑरेंज पील पाउडर

संतरा विटामिन C का प्रमुख स्रोत है। सेहत के साथ-साथ ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सिट्रिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। संतरे के छिलके का पाउडर का बनाकर इसे शहद के साथ मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे हर एक दिन छोड़कर लगाने से फायदा होगा।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

बेसन

त्वचा का पीएच लेवल बनाए रखने व त्वचा साफ करने के लिए बेसन काफी उपयोगी साबित होता है। मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के इस उपाय के लिए 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल व आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए एक दिन छोड़कर इस उपाय को अपनाएं।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

नारियल का तेल

नारिलय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जो जो त्वचा की परेशानियों से निजात दिला सकते हैं। इसमें विटामिन A और K भी होता है जो स्किन में जलन की समस्या दूर करता है। दाग वाली जगह पर नारियल का तेल लगाकर पूरी रात छोड़ दें और अगले दिन सुबह पानी से चेहरा धो लें। इसे आप हर दिन लगा सकते हैं।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

फ्रूट मास्क

अगर मुंहासों के दाग अधिक डार्क हैं तो आप फ्रूट मास्क की मदद ले सकते हैं। इसके लिए पपीता का पल्प लें और उसमें टमाटर का पल्प मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें ऑरेंज का भी पल्प मिक्स कर सकती हैं। अब इस फेस पैक को रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। वहीं जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो उसे हाथ लगाने से बचें। इससे एक्ने इंफेक्शन हो सकता है।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

एलोवेरा

एलोवेरा भी स्किन से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन की समस्या को दूर करते हैं। ये स्किन की जलन को दूर कर ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ये मुंहासों के दाग को दूर करने में भी असरदार हैं। अगर आपके घर एलोवेरा का पौधा है तो आप सीधे इसका जेल निकालकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर रात भर लगाकर छोड़ दें और सुबह उठकर धो लें।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

नींबू का जूस

नींबू भी विटामिन C से भरपूर होता है जो दाग-धब्बों को हल्का करता है। एक छोटे से कटोरे में नींबू का रस निकालें और रूई की सहायता इसे दाग वाली जगह पर लगा लें। 10-15 मिनट तक छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

हल्दी

हल्दी का उपयोग मुंहासों व फुंसी के दाग हटाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस उपाय को इस्तेमाल करने के लिए 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ 1 चम्मच नींब का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। एक दिन छोड़कर इस उपाय का इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

टी ट्री ऑयल

मुंहासे वाली त्वचा के लिए टी ट्री ऑयल सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल की तीन से चार बूंदें और नारियल या बादाम का तेल लें। एक बाउल लें। इसमें टी ट्री ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब, इसे प्रभावित जगहों पर समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे धोने से पहले रात भर या कम से कम एक या दो घंटे के लिए रखें।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। ये ब्लीचिंग का भी काम करता है। हर दिन इसके इस्तेमाल से बंद पोर्स खुल सकते हैं। बेकिंग सोडा मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करता है। पानी में बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं त्वचा पर अपने दाग, इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

दालचीनी और शहद

एक बड़ी चम्मच दालचीनी पाउडर और शहद मिक्स करें जब तक आपको एक गाढ़ा पेस्ट ना मिल जाए। ज़ख्म क्षेत्र पर यह पेस्ट लगाएँ, 10 मिनट के बाद इसे धो लें। इसे दैनिक रूप से दोहराएँ जब तक आपको परिणाम नही मिल जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन