न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में दही से ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं छाछ का सेवन, जानें इसकी बड़ी वजह

गर्मियों में घर-घर में पाया जाता है। यह ना सिर्फ शरीर को ठंडक और स्फूर्ति देती है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह छाछ का सेवन सेहत के लिए लाभकारी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Mar 2023 3:34:56

गर्मियों में दही से ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं छाछ का सेवन, जानें इसकी बड़ी वजह

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं जिसने अपनी शुरुआत में ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का आंकलन किया जा रहा हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए जो अंदरूनी ठंडक प्रदान करें। ऐसे में छाछ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता हैं। दही में पानी डालकर मथने से जो छाछ तैयार किया जाता है वो इन दिनों में दही से ज्यादा फायदेमंद होता है। छाछ एक ऐसा पदार्थ है जो गर्मियों में घर-घर में पाया जाता है। यह ना सिर्फ शरीर को ठंडक और स्फूर्ति देती है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह छाछ का सेवन सेहत के लिए लाभकारी हैं।

health benefits of butter milk,healthy living,Health tips

डिहाइड्रेशन से मिलेगी निजात

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ पोषक तत्वों का भंडार है। इसे नमक, चीनी, पुदीना डालकर पीने से डिहाइड्रेशन, दस्त और गर्मी से बचा जा सकता है।

health benefits of butter milk,healthy living,Health tips

आंखों को मिलता है आराम

ज़्यादा गर्मी के चलते कई बार आंखों में जलन होने लगती है। ऐसे में छाछ पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। अगर आंखों में ज्यादा जलन हो रही हो तो छाछ से आंखों पर छींटे डालें। आंखों को आराम मिलेगा। ऐसे ही त्वचा में जलन होने पर भी छाछ को लगाएं। फौरन राहत मिलती है।

health benefits of butter milk,healthy living,Health tips

एसीडिटी दूर करने में असरदार

एसीडिटी आज के वक्त में एक आम समस्या बन गई है। जबकि गर्मियों में थोड़ा बहुत खाने से ही एसीडिटी बनने लगती है। लेकिन छाछ एसीडिटी में रामबाण का काम करती है। छाछ में सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा मिलाकर पीने से एसीडिटी तुरंत गायब हो जाती है। इसलिए दोपहर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी छाछ पीने की सलाह दी जाती है।

health benefits of butter milk,healthy living,Health tips

बवासीर में फायदेमंद

पेट में कब्ज़ होना बवासीर होने की सबसे मुख्य वजह होती है। छाछ पीने से पाचन दुरुस्त होता है और कब्ज़ दूर होता है। इस तरह बवासीर की समस्या में आराम मिलता है। आयुर्वेद में भी बवासीर ठीक करने के घरेलू नुस्खे के रूप में छाछ पीने की सलाह दी गयी है।

health benefits of butter milk,healthy living,Health tips

पाचन तंत्र बनता हैं बेहतर

शरीर के पाचन को बेहतर बनाने में छाछ बहुत फायदेमंद है। यह अपच की समस्या को हल करने में मदद करता है, क्योंकि यह प्रोबायोटिक्स में समृद्ध है जो शरीर में आंत के के विकास को बढ़ावा देता है। यह इस प्रकार शरीर की प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा देने में मदद करता है। अगर किसी को कब्ज़ की शिकायत होती है तो छाछ पीना उसके लिए अमृत के सामान है। छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर होती है। वहीं भुना ज़ीरा और पुदीना मिलाकर पीने से छाछ लीवर और पेट में होने वाली गर्मी में लाभदायक माना जाता है।

health benefits of butter milk,healthy living,Health tips

जोड़ों के दर्द में राहत

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है, उनके लिए छाछ पीना फायदेमंद साबित होता है। अगर आप इसका सेवन भोजन करने के बाद करते हैं तो कहा जाता है कि जोड़ों के दर्द में जल्द आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे