न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में स्किन परेशानियों की संजीवनी बनता हैं पुदीना, करें इससे बने इन फेस पैक का इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको पुदीने से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर त्वचा में प्राकृतिक निखार लाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं पुदीने से बने इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 3:01:37

गर्मियों में स्किन परेशानियों की संजीवनी बनता हैं पुदीना, करें इससे बने इन फेस पैक का इस्तेमाल

गर्मियों के दिनों में ठंडी तासीर वाले कई आहार का सेवन किया जाता हैं जिनमें से एक हैं पुदीना जिसे एक औषधीय जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह यह पुदीना शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं उसी तरह गर्मियों के दिनों में स्किन का तारणहार भी बनता हैं। पुदीने में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कील-मुहांसों को दूर करने, चेहरे की सूजन कम करने और त्वचा में निखार लाने का काम करता है। क्लींजिंग से लेकर टोनिंग तक कई तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीना गर्मियों में स्किन परेशानियों की संजीवनी बनता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुदीने से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर त्वचा में प्राकृतिक निखार लाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं पुदीने से बने इन फेस पैक के बारे में...

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

शहद और पुदीने का फेस पैक

चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और पिंपल्स कई बार निशान छोड़ जाते हैं। जो ना केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि ये निशान जल्दी जाते भी नही है। इन पिंपल और एक्ने के निशान को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को लेकर पीस लें, साथ में इसमे शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से पिंपल के निशान हल्के होना शुरू हो जाएंगे।

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

नींबू और पुदीने का फेस पैक

पुदीना फेस पैक के साथ नींबू का उपयोग ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाली एजिंग को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन सी की मात्रा त्वचा को चमकदार रखने के साथ ही रंगत को निखारने में भी मदद कर सकती है। पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे त्वचा पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

खीरा और पुदीने का फेस पैक

पुदीना और खीरा दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का उपयोग फेस पैक के तौर पर करने के लिए आप कुछ फ्रेश पुदीने की पत्तियां लें और आधा खीरा लें। खीरे को कद्दूकस कर लें और इसका रस निचोड़ लें। अब खीरे के रस और पुदीने की पत्तियों को ग्राइंड कर लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी और पुदीने का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये त्वचा को साफ करती है। त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में शहद और दही मिलाएं। इसमें पुदीने के पत्तों को डालकर मैश करें। इस फेस पैक को त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद पैक को धो लें। ये फेस पैक रोमछिद्रों को साफ करता है।

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

तुलसी और पुदीने का फेस पैक

गर्मियों में त्वचा में निखार लाने के लिए पुदीना और तुलसी का फेस पैक काफी फायदेमंद होता है। पुदीना और तुलसी फेस पैक लगाने से त्वचा के दाग धब्बे दूर होते हैं। कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है, साथ ही चेहरे की सूजन भी कम होती है। गर्मियों में हमें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। पुदीना और तुलसी फेस पैक सभी परेशानियों को दूर करने में कारगर है। इसके लिए आप पुदीने, तुलसी और नीम की कुछ पत्तियां लें। इन सभी को मिक्सी में पीस लें, बारीक पेस्ट बना लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 25-30 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो दें।

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

केला और पुदीने का फेस पैक

केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन डिटॉक्सिफायर की तरह काम कर सकते हैं। ऐसे में केला चेहरे पर मौजूद विषाक्त और डेड स्किन को हटाने में प्रभावी हो सकता है। सबसे पहले केला और पुदीने की पत्तियों को मिक्सर में पीस कर मोटा पेस्ट बनाएं। फिर इसे एक कटोरी में निकालें। फिर इस तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में 1 या 2 बार इस फेस को लगाया जा सकता है।

beauty benefits of mint leaves,beauty tips,beauty hacks

हल्दी और पुदीने का फेस पैक

हल्दी का फेस मास्क मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये चेहरे को साफ करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पुदीने के पत्तों को थोड़े से पानी के साथ पीस लें। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस फेस पैक को त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता