न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन की कई परेशानियों का इलाज बनेगा जामुन, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

गर्मियों के मौसम में कई तरह के फल आना शुरू हो जाते हैं, इनमे से एक है जामुन का फल।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 Jul 2023 5:29:33

स्किन की कई परेशानियों का इलाज बनेगा जामुन, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

गर्मियों के मौसम में कई तरह के फल आना शुरू हो जाते हैं, इनमे से एक है जामुन का फल। इसका स्‍वाद बाकी सारे फलों से बहुत अलग होता है। जामुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे थियामिन, राइबोफ्लेविन, फॉलिक एसिड, नियासिन, विटामिन बी6 आदि प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में पाई जाने वाली जामुन सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। मुख्य रूप से जामुन के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे स्किन की परेशानी कम की जा सकती है। जामुन के इस्तेमाल से स्वस्थ, कोमल, चमकदार और बेदाग त्वचा पाई जा सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं जामुन से बनने वाले कुछ फेस मास्क के बारे में जो आपकी स्किन की परेशानियों से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

jamun for skin care,beauty benefits of jamun fruit,jamun for healthy hair,jamun fruit for glowing skin,natural beauty benefits of jamun,jamun for anti-aging,enhance beauty with jamun,jamun fruit for skin rejuvenation,jamun for hair growth,beauty uses of jamun

जामुन के रस की मसाज

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त जामुन त्वचा के कील-मुंहासों से निजात दिलाने में भी काफी असरदार है। चेहरे पर जामुन का रस लगाकर आप कील-मुंहासों की समस्या से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए जामुन के बीजों को अलग करके जामुन का रस निकाल लें। अब इस रस को रूई की मदद से डायरेक्ट चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखने के बाद ताजे पानी से फेस को धो लें।

jamun for skin care,beauty benefits of jamun fruit,jamun for healthy hair,jamun fruit for glowing skin,natural beauty benefits of jamun,jamun for anti-aging,enhance beauty with jamun,jamun fruit for skin rejuvenation,jamun for hair growth,beauty uses of jamun

जामुन और शहद का फेस मास्क

जामुन एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, इसमें आयरन और विटामिन सी होता है, इसलिए यह स्किन लाइटनिंग के लिए बहुत अच्छा है। जामुन के गूदे के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे अच्छे से धो लें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को साफ, डिटॉक्स और गोरा कर देगा।

jamun for skin care,beauty benefits of jamun fruit,jamun for healthy hair,jamun fruit for glowing skin,natural beauty benefits of jamun,jamun for anti-aging,enhance beauty with jamun,jamun fruit for skin rejuvenation,jamun for hair growth,beauty uses of jamun

जामुन, दूध और गुलाब जल का फेस पैक

त्‍वचा पर नेचुरल ग्‍लो चाहिए तो आपको जामुन, दूध और गुलाब जल से तैयार फेस पैक का इस्‍तेमाल जरूर करना चाहिए। जामुन में एंटीऑक्‍सीडेंट्स के साथ ही फ्लैवोनोइड्स भी होते हैं, जो त्‍वचा को डीटॉक्‍स करते हैं और उसे ग्‍लोइंग बनाते हैं। इस फेस पैक में दूध मिक्‍स करने से त्‍वचा को प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिल जाता है क्‍योंकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है। चलिए हम आपको घर पर यह फेस पैक तैयार करने का तरीका बताते हैं।

jamun for skin care,beauty benefits of jamun fruit,jamun for healthy hair,jamun fruit for glowing skin,natural beauty benefits of jamun,jamun for anti-aging,enhance beauty with jamun,jamun fruit for skin rejuvenation,jamun for hair growth,beauty uses of jamun

# जामुन, बादाम और बेसन का फेस पैक

जामुन में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की रंगत को बेहतर बनाता है। इससे आपकी त्वचा के काले धब्बों को हल्का करने में मदद मिलती है। जामुन के बीज का पाउडर, बादाम का तेल और बेसन मिलाकर एक DIY फेस मास्‍क तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। कम से कम एक महीने के लिए इसको फॉलो करें। आप पाएंगी कि आपके चेहरे से काले दाग-धब्बे और आंखों के नीचे के पिगमेंटेशन हल्के हो चुके होंगे।

jamun for skin care,beauty benefits of jamun fruit,jamun for healthy hair,jamun fruit for glowing skin,natural beauty benefits of jamun,jamun for anti-aging,enhance beauty with jamun,jamun fruit for skin rejuvenation,jamun for hair growth,beauty uses of jamun

जामुन, शहद और नींबू का फेस पैक

स्किन की रंगत में सुधार लाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच जामुन के बीजों का पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिक्स कर लें। अब इस तैयार फेसपैक को स्किन पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की रंगत में सुधार आएगा। साथ ही यह स्किन से झुर्रियों और हाइपरपिगमेंटेशन की परेशानी को कम र सकता है।

jamun for skin care,beauty benefits of jamun fruit,jamun for healthy hair,jamun fruit for glowing skin,natural beauty benefits of jamun,jamun for anti-aging,enhance beauty with jamun,jamun fruit for skin rejuvenation,jamun for hair growth,beauty uses of jamun

जामुन और दूध का फेस पैक

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको जामुन के बीजों को सुखाना होगा और फिर उन्हें महीन पाउडर बनाने के लिए पीसना होगा। पैक बनाने के लिए एक कटोरे में जामुन के बीज के पाउडर को थोड़े से दूध में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें। इस होममेड मास्क का नियमित रूप से प्रयोग करें। आप पाएंगी कि आपके चेहरे से धीरे-धीरे करके सारे दाग जा चुके होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप