न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन को रखना हैं नेचुरली हाइड्रेट, डाइट में शामिल करें ये 8 आहार

अपनी त्वचा को हेल्दी और लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन को नेचुरली हाइड्रेट रखते हैं और उसकी नमी बरकरार रखते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Mar 2023 11:48:56

स्किन को रखना हैं नेचुरली हाइड्रेट, डाइट में शामिल करें ये 8 आहार

नेचुरली ग्लोइंग और ब्यूटीफुल स्किन के लिए हाइड्रेशन कितना आवश्यक है, यह तो हम सभी जानते हैं। गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई और डिहाइड्रेटेड हो जाती है। गर्मियों में पानी की कमी होने से त्वचा सूखी, परतदार और फटी त्वचा छूने में खुरदरी और दर्दनाक होती है, साथ ही देखने में भी डल, बेजान नजर आती है। इसके लिए आपको जरूरत होती हैं संतुलित आहार की। हेल्दी डाइट सेहत के लिए जितनी जरूरी है, उतनी ही स्किन के लिए भी है। अपनी त्वचा को हेल्दी और लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन को नेचुरली हाइड्रेट रखते हैं और उसकी नमी बरकरार रखते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

कीवी

यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक ड्राई रहती है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी फल में विटामिन सी काफी अधिक होता है। विटामिन सी की कमी होने से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही जोड़ों में दर्द, घाव भरने में देरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। त्वचा को हाइड्रेट रखने में विटामिन सी फायदेमंद है। इसके अलावा, ये विटामिन इम्यूनिटी को भी मजबूत रखता है। विटामिन सी का सेवन मोतियाबिंद के विकास के जोखिम को कम कर सकता है। ठंड के लक्षणों की गंभीरता को कम करता है।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

तरबूज

तरबूज में पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपकी त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं। ये आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

हल्दी

हल्दी को वर्षों से त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में इस्तेमाल किया जा रहा है। कई तरह की स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करती है हल्दी, जिसमें रूखी त्वचा से लड़ने में भी मदद कर सकती है। हल्दी में मौजूद करक्युमिन कंपाउंड एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। करक्युमिन सोरायसिस और डर्मेटाइटिस के लक्षणों को कम करने में कारगर हो सकता है। यह मुंहासे को भी कम करता है, क्योंकि इस यौगिक में एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

फल और बेरीज़

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में खट्टे फल और बेरीज़ जरूर शामिल करनी चाहिए। खट्टे फलों से शरीर को विटामिन सी मिलता है और बैरीज शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं। कोलेजन त्वचा को मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है। बेरीज़ में मौजूद एंटीऑक्सीटेंड बढ़ती उम्र को भी कम करते हैं।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

नट्स

डाइट में नट्स शामिल करके भी स्किन की नमी को बनाए रख सकते हैं। आप अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता, हेज़ल नट्स आदि खाएं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, बी समूह के विटामिन, विटामिन ई आदि होते हैं, जो त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, इनमें मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, डायटरी फाइबर भी होते हैं, जो कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इनके सेवन से कोशिकाएं हाइड्रेटेड बनी रहती हैं। इस तरह से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग नजर आती है।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

टमाटर

हेल्दी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए टमाटर बहुतअच्छा विकल्प है। आप खाने में रोज एक टमाटर खाएं इससे शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मिलेगा। ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में टमाटर ज़रूर शामिल करें।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

एवोकाडो

एवोकाडो के सेवन भी त्वचा हेल्दी रहती है। नमी बरकरार रहती है। इस फल में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के सहित फोलेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये सभी पोषक तत्व स्किन की टिशू को दुरुस्त रखते हैं। स्किन सेल्स की मरम्मत करके त्वचा को हाइड्रेट बनाते हैं। एवोकाडो खाने से झुर्रियों की समस्या से भी बचाव होता है।

foods for skin hydration,beauty tips,beauty hacks

दही

आपको डाइट में विटामिन बी से भरपूर दही को डाइट में शामिल करना चाहिए। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप दही जरूर खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता