न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि में घटस्थापना करते समय बरतें ये 5 सावधानियां, मिलेगी मां दुर्गा की अपार कृपा

नवरात्रि में घटस्थापना करते समय किन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कलश का चुनाव, दिशा का महत्व, नारियल रखने की सही विधि और अखंड ज्योत का महत्व। मां दुर्गा की कृपा पाने के उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 8:21:14

नवरात्रि में घटस्थापना करते समय बरतें ये 5 सावधानियां, मिलेगी मां दुर्गा की अपार कृपा

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है। इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार से हो चुकी है। नवरात्रि का प्रथम दिन कलश स्थापना अथवा घटस्थापना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कलश की स्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन का आशीर्वाद देती हैं। घटस्थापना के साथ ही देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना प्रारंभ की जाती है। हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णन है कि घटस्थापना करते समय यदि कुछ आवश्यक नियमों का पालन किया जाए तो पूजा का फल और अधिक शुभकारी होता है। आइए जानते हैं घटस्थापना से जुड़े प्रमुख नियम और सही मुहूर्त की जानकारी।

1. कलश का चुनाव

धार्मिक परंपरा के अनुसार घटस्थापना के लिए सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी से बने कलश को ही शुभ माना गया है। इन धातुओं से बने कलश सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ध्यान रहे कि लोहे या स्टील का कलश प्रयोग में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना गया है।

2. स्थान की शुद्धि और अखंड ज्योत

कलश स्थापित करने से पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह शुद्ध करना अनिवार्य है। इसके लिए गंगाजल का छिड़काव किया जाता है। साथ ही, घटस्थापना के समय अखंड ज्योत प्रज्वलित करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

3. दिशा का महत्व

पूजा में दिशा का विशेष महत्व माना गया है। घटस्थापना हमेशा घर के पूर्व, उत्तर दिशा या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में करनी चाहिए। हिंदू धर्म शास्त्रों में ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना गया है, इसलिए यहीं पर पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

4. कलश की स्थिति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश को हमेशा मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र की दाहिनी ओर स्थापित करना चाहिए। इससे पूजा अधिक फलदायी मानी जाती है और घर में शांति एवं सौभाग्य का वास होता है।

5. नारियल रखने का तरीका

कलश स्थापना के लिए नारियल का चयन भी बहुत महत्वपूर्ण है। पूजा में हमेशा कच्चे नारियल का ही उपयोग करें। यदि नारियल को कलश पर लिटाकर रखा जाता है, तो उसका मुख पूजा करने वाले व्यक्ति की ओर होना चाहिए। वहीं अगर नारियल को खड़ा किया जाए, तो उसकी नोंक (नुकीला सिरा) जल की ओर नीचे और मुख ऊपर की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल संपूर्ण माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत