न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी परंपरा : झूठी पत्तल उठाने के लिए लगती है बोली, वर्षो पुरानी है परंपरा

आयोजन की व्यवस्था के मुताबिक जो व्यक्ति सबसे ज्यादा रुपए की बोली लगाता है उसी का परिवार शुरू से अंत तक भोजन ग्रहण करने वालों की झूठी पत्तलें उठाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 7:53:09

अनोखी परंपरा : झूठी पत्तल उठाने के लिए लगती है बोली, वर्षो पुरानी है परंपरा

अक्सर आपने देखा होगा की खान-पान के आयोजन में लोग अपन खुद की झूठी पत्तलों को उठाने में कतराते है। लेकिन खंडवा में एक आयोजन ऐसा भी होता है जहां झूठी पत्तल उठाने के लिए बोली लगाई जाती है। आयोजन की व्यवस्था के मुताबिक जो व्यक्ति सबसे ज्यादा रुपए की बोली लगाता है उसी का परिवार शुरू से अंत तक भोजन ग्रहण करने वालों की झूठी पत्तलें उठाता है। अर्थात जूठन को उठाने और साफ़ -सफाई करने वाला व्यक्ति ,अपने कार्य के एवज में समाज को पैसा देता है। बताया जा रहा है कि झूठी पत्तल उठाने को यह लोग माता के आशीर्वाद के रूप में मानते हैं। दरअसल, खंडवा में नवरात्रि के दौरान गणगौर का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इन दिनों यहां पूरी श्रद्धा के साथ माता की भक्ति पूजा और आराधना की जाती है। आखिरी दिनों में भंडारे का आयोजन होता है और सभी धार्मिक श्रद्धालुओं को बैठकर भोजन कराया जाता है।

निमाड़ क्षेत्र में अमूमन सभी समाज के लोग गणगौर पर्व मनाते हैं लेकिन प्रजापति और कहार समाज के लोग इस आयोजन में होने वाले भंडारे के दौरान झूठी पत्तल उठाने की बोली लगाते हैं। जो भक्त सबसे ज्यादा रुपए की बोली लगाता है उसी का परिवार झूठी पत्तल उठाता है। पत्तल उठाने का यह काम एक श्रद्धा और माता के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि माताजी के पूजा में जो लोग भोजन करने आते हैं उनकी झूठी पत्तलें उठाने पर उन्हें माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। बताया जा रहा है कि पिछले 50 वर्षों से यह प्रथा इस समाज में चली आ रही है।

इस परम्परा की शुरुआत चैत्र मॉस की नवरात्रि से हुई , निमाड़ में गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है , जिसके समापन पर माता के नाम से भंडारे आयोजित किये जाते है , खासतौर पर कन्या को भोजन कराने की प्रथा प्रचलित है , कन्या अर्थात छोटी बालिका को देवी स्वरूप में पूजा जाता है , उन्हें भोजन कराने के बाद , उन्हें जिस पत्तल में “प्रसाद स्वरूप” भोज कराया जाता है , उसे उठाने पर पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है , ऐसी धार्मिक मान्यता के चलते भंडारे में पत्तल उठाने के लिए आपस में होड लगने लगी , तो समाज के बुजुर्गों ने अनोखी परम्परा ईजाद करते हुए , जूठी पत्तलों को उठाने के लिए बोली लगाना शुरू कर दी। तब से यह परम्परा आज भी चली आ रही है , फर्क सिर्फ इतना है की अब भंडारे में वाले सभी भक्तों की जूठी पत्तल उठाने के लिए बोली लगाई जाती है। सोनू गुरवा ने बताया की जिसे बोली के जरिये जूठी पत्तलों को उठाने का अवसर मिलता है , वह अपने को भाग्यशाली समझता है। बोली से मिलने वाली राशि सामाजिक आयोजन में खर्च की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया