न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद राष्ट्रपति पुतिन ने बताई वैक्सीन लेने वाली अपनी बेटी की हालत!

ष्ट्रपति पुतिन द्वारा एक चैनल रोसिया 1 को दिए गए एक इंटरव्यू में इन सारी बातों का खुलासा किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 4:28:35

खुद राष्ट्रपति पुतिन ने बताई वैक्सीन लेने वाली अपनी बेटी की हालत!

कोरोना की वैक्सीन का इंतजार सभी कर रहे हैं ताकि इस कोरोना के कहर को रोका जा सकें। लगातार बढ़ता कोरोना का कहर चिंता बढ़ाने वाला हैं। ऐसे में 11 अगस्त को रूस द्वारा 'स्पूतनिक-वी' नाम की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल सबसे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को दिया गया था। इस बात को लगभग 19 दिन बीत चुके हैं। इस वैक्सीन को लेकर कई बातें सामने आई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि अब उनकी बेटी कैसी हैं। ऐसे में अब खुद राष्ट्रपति पुतिन द्वारा एक चैनल रोसिया 1 को दिए गए एक इंटरव्यू में इन सारी बातों का खुलासा किया है।

व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि उनकी बेटी ने बिना उनसे परामर्श किए ही वैक्सीन की डोज ले ली थी। उन्होंने कहा कि जैसा पहले बताया गया गया था कि रूस के वैज्ञानिकों ने ऐसी वैक्सीन बनाई है, जिससे कोरोना के खिलाफ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, उनके शरीर में एंटीबॉडी बनेंगे और उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ। पुतिन ने बताया कि फिलहाल उनकी बेटी स्वस्थ और सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

news,latest news,corona news,coronavirus,vaccine sputnik v,corona research

राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि वैक्सीन की डोज लेने के बाद पहले दिन उनकी बेटी के शरीर का तापमान 38.4 डिग्री था, जो दूसरे दिन घटकर 37 डिग्री पर आ गया। इसके 21 दिन बाद उन्हें फिर से वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राष्ट्रपति पुतिन की कौन सी बेटी ने वैक्सीन ली है, क्योंकि उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम मारिया पुतिना और येकातेरीना पुतिना बताया जाता है। वैसे पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर तो अपनी बेटियों के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन कहा जाता है कि येकातेरीना पुतिना उनकी छोटी बेटी हैं।

news,latest news,corona news,coronavirus,vaccine sputnik v,corona research

आपको बता दें कि मॉस्को की गमलेया इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन का फिलहाल तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे चरण के ट्रायल में यह वैक्सीन सुरक्षित और कारगर पाई गई है। सही अंतराल पर उपयुक्त मात्रा में वैक्सीन की डोज देने पर लोगों के शरीर में कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है।

रूस का दावा है कि वह सितंबर में टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। इस बीच रूस ने एक दूसरी वैक्सीन भी तैयार कर लेने का दावा किया है। इसका नाम 'एपीवैककोरोना' (EpiVacCorona) रखा गया है। इसे रूस की वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने विकसित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाएगा जबकि अक्तूबर तक इसे रजिस्टर कर लिया जाएगा। वहीं, नवंबर से इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत