न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : शादी समारोह में एक साथ जुटे थे 50 से अधिक मेहमान, दूल्हा-दुल्हन और मैरिज होम मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने शादी समारोह को लेकर जारी गाइडलाइंस के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Nov 2020 1:40:29

मेरठ : शादी समारोह में एक साथ जुटे थे 50 से अधिक मेहमान, दूल्हा-दुल्हन और मैरिज होम मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने शादी समारोह को लेकर जारी गाइडलाइंस के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार रात मेरठ में कोरोना से बचाव के उपायों का ख्याल न रखने पर दूल्हा-दुल्हन और मैरिज होम के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है। मैरिज होम को सील कर दिया गया है साथ ही मैरिज होम में भविष्य में शादी समारोह करने की अनुमति पर भी रोक लगा दी है। मंगलवार रात थाना लालकुर्ती पुलिस को सूचना मिली कि बैजल भवन में शादी समारोह चल रहा है, इस समारोह में मेहमान संख्या से अधिक हैं और सरकार की नई गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है। बाराती एक साथ जमा हैं और आतिशबाजी भी हो रही है। सूचना मिलने के बाद लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और वहां की वीडियोग्राफी कराई। पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। नई गाइडलाइंस आने के बाद जिले में इस तरह की ये पहली कार्रवाई है।

दरअसल, बैजल भवन में कसेरूखेड़ा ऊंचा मोहल्ला निवासी वीर सिंह की बेटी की शादी के लिए ग्रास मंडी सदर से बारात आई थी। मेहमानों की संख्या के बारे में बैजल भवन के संचालक से बात की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने बैजल भवन के संचालक, दूल्हा-दुल्हन समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल बैजल भवन को सील किया गया है, किसी अन्य आयोजन की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी।

सगाई में शामिल लोग बिना मास्क के थे

इसके अलावा थाना ​सिविल लाइन में भी कोरोना महामारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां भी एक सगाई के कार्यक्रम में संख्या से अधिक मेहमान शामिल थे। मौके पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था और न ही मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। SSP अजय साहनी का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अभियान चलाकर रोज की जाएगी।

ये है नियम

- कंटेनमेंट जोन के बाहर होने वाले शादी समारोह, सांस्कृतिक, खेल, राजनीतिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों में महज 100 लोग ही शामिल होंगे।
- 100 लोगों की क्षमता वाले हॉल में एक बार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
- शादी में बैंड और डीजे लगाने पर बैन रहेगा।
- बीमार व बुजुर्ग व्यक्ति किसी भी समारोह का हिस्सा नहीं होंगे।
- हर जगह दो गज की दूरी, मास्क, हैंड-वॉश व सैनिटाइजर की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल