न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर-प्रदेश : बाबा रामदेव के 6000 करोड़ के फूड पार्क को मिली मंजूरी

कैबिनेट की मंजूरी के बाद 6000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस मेगा फूड पार्क के जरिए दस हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jun 2018 9:02:52

उत्तर-प्रदेश : बाबा रामदेव के 6000 करोड़ के फूड पार्क को मिली मंजूरी

उत्तर-प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित पतंजलि फूड पार्क को राज्य से बाहर ले जाये जाने की धमकी के बाद उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में योगगुरु स्वामी रामदेव के फूड पार्क को जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद 6000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस मेगा फूड पार्क के जरिए दस हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

बता दे, आचार्य बालकृष्ण ने चेतावनी दी थी प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण पतंजलि इस परियोजना को अन्यत्र ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में खुद हस्तक्षेप करते हुए जल्द ही इसे कैबिनेट में पास करवाने का आश्वासन दिया था। यूपी सरकार ने पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर 425 एकड़ से अधिक जमीन फूड और हर्बल पार्क की स्थापना के लिए दी थी। पतंजलि की ओर से यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण को फूड पार्क के लिए भूमि हस्तांतरित करने का आग्रह किया गया था। कंपनी को जमीन का आवंटन चूंकि कैबिनेट के फैसले से हुआ था, इसलिए उसके किसी हिस्से का अलग हस्तांतरण भी कैबिनेट से ही हो सकता था।

- यूपी कैबिनेट ने मेगा परियोजना के लिए पतंजलि आयुर्वेद, हरिद्वार को प्रदान की जा रही विशेष सुविधाएं एवं रियायतें अब मेमर्स पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क नोएडा प्रा.लि. को भी प्रदान की जाएंगी। भूमि की सबलीज की सुविधा के साथ ही भूमि आवंटन दर में प्रचलित आवंटन दर से 25% की छूट प्रदान की जाएगी।
- पैरा मेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज, झांसी की पुनरीक्षित लागत 403.5619 करोड़ रुपये के व्यय प्रस्ताव और स्ट्रक्चरल ग्लेजिंग, ग्रेनाइट फ्लोरिंग, पेविट टाइल्स, वुड ब्लॉक फ्लोरिंग, वुडेन पैनलिंग, एंटीस्किड, एसिड प्रूफ टाइल्स, फाल्स सीलिंग, फ्लोर कारपेट कार्यों का मंजूरी दी।

- स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत अयोध्या में बाईपास पर नए बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण के लिए संस्कृति विभाग की 1.384 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी।

- यूपी कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के तहत हमीरपुर-राठ मार्ग (लागत 34946.62 लाख) का ईपीसी पद्धति से 2 लेन निर्माण कराए जाने की अनुमति। परियोजना के लिए ऋण विश्व बैंक से लिया जाएगा। परियोजना 24 माह में पूरी होगी। स्थानीय नागरिकों को 45000 मानव दिवस का रोजगार मिलेगा।

- उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण केंद्रीयत सेवा नियमावली, 2018 को मंजूरी। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गीडा, सीडा, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, यूपीडा एवं यूपीसीडा के अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण एक से दूसरे प्राधिकरण में किया जा सकेगा।

- उत्तर-प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम की परिसंपत्तियों, दायित्वों, शक्तियों, क्रियाकलापों और कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति।

- बाणसागर नहर परियोजना की पुनरीक्षित परियोजना लागत 3420.24 करोड़ रुपये के व्यय के प्रस्ताव को मंजूरी। पुनरीक्षित परियोजना वर्ष 2017-18 तक समग्र रूप से पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ बनाई गई है। इससे 150132 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सृजित होगी।

- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी क्षेत्र के विकास, सौंदर्यीकरण और धरोहरों के संरक्षण के लिए 'उत्तर प्रदेश काशी विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश-2018' को मंजूरी। इससे मंदिर क्षेत्र में आने वाले दशाश्वमेध, गढ़वासीटोला क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत