Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

"स्वास्थ्य दल आपके द्वार" अभियान के तहत घर-घर होगा सर्वे

जयपुर जिले में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 से 23 मार्च तक स्वास्थ्य दल आपके द्वार दल अभियान चलाया जायेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 4:56:29

"स्वास्थ्य दल आपके द्वार" अभियान के तहत घर-घर होगा सर्वे

जयपुर जिले में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 से 23 मार्च तक स्वास्थ्य दल आपके द्वार दल अभियान चलाया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय, के कार्यालय में अतिरिक्त निदेशक, पशु पालन विभाग व समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों तथा जिले में संचालित सरकारी व निजी नर्सिंग महाविद्यालयों के निदेशक के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में बताया कि इस अभियान में नर्सिंग विद्यार्थियों व स्वास्थ्य कार्मिकों को शामिल कर टीमें बनाई जायेगी। जो घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों को भगाने व मौसमी बीमारियों - डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू, चिकनगूनिया व स्क्रब टाइफस जैसे रोगों की रोकथाम, सावचेत रहने संबंधी जानकारिया प्रदान कर जागरूक करेंगे।

अभियान में पानी के स्त्रोतों की साफ-सफाई करवाने तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और क्षेत्र में एन्टी लार्वल गतिविधियां आयोजित करने व कार्मिकाें को इसके लिये प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गठित टीम घर-घर जाकर टकिंया, परिडों, डिब्बे, पुराने टायर, कूलर तथा पानी के पात्रों की जांच करेगी और लार्वा पाये जाने पर पानी को खाली करायेगी तथा सुखाकर दुबारा पानी भरने की सलाह देगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानाें पर भरे हुये पानी में एमएलओ (काला तेल) डाला जायेगा। उन्होंने जानकारी दी की मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा की जाने वाली सोर्स रिडक्शन (सात दिवस में पानी के पात्रों को पूर्ण खाली कर कपड़े से सूखाकर साफ करना) एक्टिविटी से 70 प्रतिशत डेगूं व मलेरिया रोग से बचाव हो सकता हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे हेतु गठित की गई टीमों को किसी घर में सर्दी खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत के मरीज मिलते हैं तो इनकी स्लाइड जांच करें और तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सा संस्थान में चिकित्सक के पास इलाज हेतु भिजवायें। अभियान के लिये जिला प्रशासन के नेतृत्व में नगर-निगम, शिक्षा विभाग, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थााओं का सहयोग लिया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology