न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 500 रुपए के लिए गर्भवती को एंबुलेस से नहीं दिया उतरने; अस्पताल के गेट पर हुई डिलीवरी, नवजात गर्भनाल से लटका

राजस्थान के भरतपुर में महिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की है। यहां एंबुलेंसकर्मी ने 500 रुपए के लिए गर्भवती को काफी देर उलझाए रखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 7:56:18

राजस्थान /  500 रुपए के लिए गर्भवती को एंबुलेस से नहीं दिया उतरने; अस्पताल के गेट पर हुई डिलीवरी, नवजात गर्भनाल से लटका

राजस्थान के भरतपुर में महिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की है। यहां एंबुलेंसकर्मी ने 500 रुपए के लिए गर्भवती को काफी देर उलझाए रखा। नतीजा यह हुआ कि अस्पताल के गेट पर ही प्रसव हो गया। इस दौरान नवजात गर्भनाल के जरिए करीब 3 फीट नीचे लटक गया, हालांकि परिजन ने संभाल लिया। परिजन का आरोप है कि एंबुलेंसकर्मी ने जबरन 500 रुपए वसूले, अस्पताल के कर्मचारियों ने भी काफी देर बाद स्थिति संभाली।

काफी देर तक न तो डॉक्टर और न ही नर्स आए

परिजन गर्भवती को 3 फीट ऊंचे स्ट्रैचर पर बैठा रहे थे, तभी डिलीवरी हो गई। इसी दौरान नवजात गर्भनाल से लटक गया। पूरे घटनाक्रम के बाद महिला को पोस्ट नेटल केयर (पीएनसी) वार्ड में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन सुबह 8 बजे ओपीडी में डॉक्टर राउंड होने से पहले ही संगीता जा चुकी थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्टाफ अन्य मरीजों की देखभाल में व्यस्त था, तभी वह बिना किसी सूचना के चली गई।

रास्ते में ही महिला को दर्द बढ़ गया था

अलवर के डेडकी में रहने वाली 25 साल की संगीता श्रीपुर स्थित मायके में रह रही थी। गुरुवार रात जब उसे दर्द उठा तो उसे तुरंत डीग अस्पताल लाया गया। वहां से उसे भरतपुर के महिला अस्पताल रैफर कर दिया। रास्ते में ही दर्द और बढ़ गया। भरतपुर अस्पताल पहुंचते ही फ्री सर्विस के बावजूद एंबुलेंस वाले ने 500 रुपए किराया मांगा। गर्भवती के साथ आई महिला ने एंबुलेंसकर्मी से कहा कि पहले मैं संगीता को संभाल लूं, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा और 500 रुपए लेकर ही माना।

मामले की जांच की जाएगी

भरतपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ रूपेंद्र झा का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जच्चा-बच्चा सुबह तक अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें शिशु रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ ने देखकर ही भर्ती किया था। दोनों ठीक थे। सुबह 8 बजे राउंड होने से पहले ही जच्चा-बच्चा बिना बताए बेड खाली करके चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका