न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान चुनाव परिणाम: इमरान खान की पार्टी को बढ़त बरकरार, शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो चुनाव हारे

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 11:50:24

पाकिस्तान चुनाव परिणाम: इमरान खान की पार्टी को बढ़त बरकरार, शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो चुनाव हारे

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। पूर्व क्रिेकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सत्ता की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। अब तक 113 सीटें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) जीत चुकी हैं। हालांकि अभी तक पीटीआई को सरकार बनाने के लिए जरूरी 172 सीटों का आंकड़ा नहीं मिला है. लेकिन इस बात को भी तय माना जा रहा है कि पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री इमरान खान ही होंगे। पीएमएल-एन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का ख्वाब देखने वाले शहबाज शरीफ भी चुनाव हार गए हैं।

चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी चुनाव हार गए हैं। देर शाम शुरू हुई मतगणना के दौरान 272 सीटों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 113 सीटों पर बढ़त बनाकर दबदबा बना लिया। उनके मुख्य विरोधी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन भी 69 सीटों पर आगे थी। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 38 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 26 सीटों पर आगे चल रही थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीपीपी इस चुनाव में ‘किंगमेकर’ की भूमिका अदा कर सकती है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार 23 सीटों पर आगे चल रहे थे। आयोग के अनुसार, 24 घंटे के अंदर यानी बृहस्पतिवार शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में देश की सत्ता की बागडोर संभालने के लिए 172 सीट चाहिए। इससे पहले बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के भूसा मंडी क्षेत्र में तामीर-ई-नोऊ एजुकेशन कॉम्पलेक्स स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर पुलिस वैन के समीप इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमलावर ने बम विस्फोट कर दिया, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 घायल हो गए। मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

ये मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित की गई एन-260 सीट का हिस्सा था। इसके अलावा अन्य घटनाओं में भी चार लोगों की मौत हो गई। देशभर में 85 हजार केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। नेशनल असेंबली की 272 सीटों और चार राज्य विधानसभाओं के लिए हो रहे चुनाव में मतगणना भी तत्काल शुरू करा दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत