न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई बिल्डिंग हादसा : अबतक 13 की मौत, मलबे में अभी भी फंसे हैं कई लोग

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में कल एक 100 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। इस हादसे से मलबे में दबकर अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jul 2019 8:37:00

मुंबई बिल्डिंग हादसा : अबतक 13 की मौत, मलबे में अभी भी फंसे हैं कई लोग

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में कल एक 100 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। इस हादसे से मलबे में दबकर अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों का आकड़ा बढ़ भी सकता है। मरने वालों में एक 18 महीने का बच्चा और चार महिलाएं शामिल हैं वही अभी तक 1 बच्चे सहित 9 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए जेजे अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे वाले जगह रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह हादसा कल सुबह 11:40 बजे के करीब हुआ। इस ईमारत का नाम कैसरबाई मेंशन और इसमें 15 परिवार रहते थे। बता दे, इस ईमारत का एक बड़ा हिस्सा 100 साल पुराना था जबकि धराशाई हुआ हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया था। बीएमसी ने इस जर्जर इमारत की मरम्मत की चेतावनी भी दी थी। बीएमसी, फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए है। एक अनुमान के मुताबिक, 55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

बीएमसी के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों की पहचान साबिया निसार शेख (25), सायरा रेहान शेख (25), के। अमीराजान (13), सना सलमानी (25), जुबैर सलमानी (20), अब्दुल सत्तार कालू शेख (55), मुजम्मिल मंसूर सलमानी (15), जावेद इस्माइल (34), अरहान शहजाद (40), इब्राहीम (डेढ़ साल) के रूप में हुई है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मौत के बारे में जानकर दुखी हूं। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों को जल्द से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- सीएम फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच का आदेश दिया है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि इस इमारत को रीडेवलपमेंट की इजाजात दी गई थी जिस पर काम शुरु नहीं हुआ था। अभी प्राथमिकता लोगों की बाहर निकालने की है जिसके बाद आपराधिक कार्रवाई होगी।

विपक्षी दल उठा रहे है सवाल

विपक्षी दलों ने हादसे के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी पाए जाने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। इस बीच, एक आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने बताया, 'बृहनमुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने बांबे हाई कोर्ट के निर्देश पर जर्जर इमारतों की सूची तैयार की थी। स्तब्ध करने वाली बात है कि इस सूची में केसरबाई इमारत का दूर दूर तक नाम नहीं है।'

बता दे, संकरी गली होने के कारण एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां हादसे की जगह पर नहीं पहुंच पा रही है। लोग यहां ‘ह्यूमन चेन’ बनाकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे है। प्रशासन की मदद करने के लिए स्थानीय निवासी पूरी तरह से मदद जुट गए। मलबे से जो भी लोग निकाले गए, उन्हें हाथों-हाथों लोगों ने गली के बाहर खड़ी एन्बुलेंस तक पहुंचाया। जो घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद कर रही हैं। बीएमसी की तरफ से जो शेल्टर खोला गया है, वहां पर भी घायलों को ले जाया जा रहा है। हादसा बड़ा है, इसलिए NDRF तीन टीमें मौके मौके पर मौजूद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत