न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान प्रशासनिक सेवा सम्बन्धित विभिन्न लम्बित बिन्दुओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक

राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं की सुपर टाईम वेतन श्रृंखला में कोई पद रिक्त नहीं रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 4:18:02

राजस्थान प्रशासनिक सेवा सम्बन्धित विभिन्न लम्बित बिन्दुओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक

प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा केडर के अधिकारियों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार केडर की समीक्षा के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजेगी।

यह निर्णय गुरूवार को यहां शासन सचिवालय में राजस्थान प्रशासनिक सेवा सम्बन्धित विभिन्न लम्बित बिन्दुओं पर विचार-विमर्श के लिए मुख्य सचिव, श्री एन.सी. गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

प्रदेश में पहली बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा सम्बन्धित लम्बित बिन्दुओं पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष श्री पवन अरोड़ा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा लगभग डेढ़ घण्टे तक चली बैठक में विचार-विमर्श कर निर्णय लिये गये। बैठक में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से जिन बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया उनमें प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा केडर के अधिकारियों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार केडर की समीक्षा के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजेगी। वर्तमान में समान भौगोलिक क्षेत्र वाले अन्य राज्यों में राजस्थान से अधिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इनके बढ़ोत्तरी होने से विकास कार्यो को गति मिलेगी एवं आमजन को राहत प्राप्त हो सकेगी।

राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं की सुपर टाईम वेतन श्रृंखला में कोई पद रिक्त नहीं रहे। इसे देखते हुए सुपर टाईम वेतन श्रृंखला में पदोन्नति के लिए निर्धारित 18 वर्ष के अनुभव की बाध्यता में शिथिलता देने पर सहमति व्यक्त की गई। इसी प्रकार जूनीयर स्केल से सीनीयर स्केल पदोन्नति के लिए अनुभव की छूट में 45 प्रतिशत पद रिक्त होने की अनिवार्यता को समाप्त करने पर भी सहमति व्यक्त की गई है।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा की हायर सुपरटाईम स्केल की ग्रेड-पे 9500 से बढ़ाकर 10000 की जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उक्त प्रकरण वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग की सहमति से वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। प्रस्ताव पर स्वीकृती प्राप्त होने पर कार्यवाही की जायेगी।

आमजन को शीघ्र राहत पहुंचाने एवं काूनन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए प्रदेश के सभी उपखण्ड कार्यालयों को सशक्त बनाया जायेगा तथा वहॉ पर रिक्त सभी पदों को शीघ्र ही भरा जायेगा। उपखण्ड कार्यालयों में स्टेनों की उपलब्धता होने तक एक मैन विद मिशन (कम्यूटर विद ऑपरेटर) रखने की स्वीकृती प्रदान की गई। इसी प्रकार कानून व्यवस्था एवं विशेष अभियानों के दौरान उपखण्ड अधिकारियों को सुरक्षा के लिए गनमैन व कांस्टेबल उपलब्ध नहीं होते है। ऎसे में विशेष अभियान व कानून व्यवस्था के प्रकरणों के दौरान उपखण्ड अधिकारियों को सम्बन्धित थाना पर्याप्त जाप्ता एंव कांस्टेबल उपलब्ध करवायेंगे तथा सभी उपखण्ड कार्यालयों में उपखण्ड अधिकारियों को एक-एक होमगार्ड पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) के माध्यम से उपलब्ध करवाया जायेगा। यह होमगार्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पद के विरूद्ध लगाया जा सकेगा।

जिले में होने वाले विभिन्न कार्यो के निस्तारण एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता निर्धारण के लिए उपखण्ड अधिकारी जिलें में नियुक्ति अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (एसीआर) में टिप्पणी अनिवार्य रूप से कर सकेंगे। बैठक में शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका नगर परिषदों में भू-परिवर्तन अधिकारी माईनर एक्ट के अधिकार एसीएम एवं एसडीएम को दिये जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, श्री डी.बी.गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व श्री खेमराज चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग श्री दीपक उप्रेती, सचिव कार्मिक विभाग श्री भास्कर सावंत, सचिव खाद्य विभाग श्रीमती मुग्धा सिन्हा उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत