न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में आज होगी ताबड़तोड़ रैलियां, PM मोदी-योगी और राहुल करेंगे जनसभाएं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 May 2018 9:27:52

कर्नाटक में आज होगी ताबड़तोड़ रैलियां, PM मोदी-योगी और राहुल करेंगे जनसभाएं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आज अपने तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पीएम मोदी यहां कलबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरू में रैली को संबोधित करेंगे। वे यहां 21 कुल रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें से तीन रैलियों को वे 1 मई को संबोधित कर चुके हैं। नॉर्थ कर्नाटक में रैली कर रहे मोदी की नज़र लिंगायत समुदाय को रिझाने की होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक कर्नाटक में विभिन्न रैलियों और चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के लोगों की तादाद अच्छी खासी है, जिनके बीच योगी आदित्यनाथ का काफी प्रभाव माना जाता है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सीएम 3 मई की सुबह ही कर्नाटक के लिए रवाना हो जाएंगे। पांच मई की शाम को वे लखनऊ वापस आएंगे। 6 को सरकारी कामकाज निपटाएंगे। अगले ही दिन 7 मई को वे फिर चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक जाएंगे। यहां बता दें कि कर्नाटक के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों से योगी की सभाएं कराने की मांग भेजी गई है।

karnataka vidhan sabha election,narendra modi,rahul gandhi,yogi adityanath

पीएम बुधवार को नरेंद्र मोदी एप के जरिये राज्य में भाजपा किसान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने कहा, ‘हम कृषि क्षेत्र को समग्र दृष्टिकोण से देखने के पक्ष में हैं। हमारी सरकार बीज से बाजार तक फसल चक्र के हर चरण के दौरान किसानों को सशक्त करने का प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सरकार ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है। हमारे मिशन में जब येदियुरप्पा जी मुख्यमंत्री बनकर के जुड़ जाएंगे तो उनका अनुभव, उनकी प्रतिबद्धता हमें इस काम को और ताकत देने वाली है। सरकार ने तय किया कि दो-दो, तीन-तीन दशकों से अटकी देश की करीब सौ परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे कर्नाटक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।’ पीएम ने कहा कि किसानों की चिंताओं को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे एक सांसद ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने लोकसभा क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। पीएम ने हालांकि सांसद का नाम नहीं लिया।

मंगलवार को आयोजित एक चुनावी रैली

कर्नाटक में मंगलवार को आयोजित एक चुनावी रैली को संबोंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की प्रशंसा की थी। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा, इसका मतलब यह नहीं कि दोनों दल एक दूसरे से मधुर संबंध बना रहे हैं।

देवगौड़ा ने इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीएस भाजपा का समर्थन करेगी। उन्होंने दावा किया कि जब सिद्धरमैया जेडीएस में थे, तो वह 2004 में भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनना चाहते थे।

मोदी ने देवेगौड़ा का कथित अपमान करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निंदा की थी। इसका समर्थन करते हुए देवेगौड़ा ने कहा, एक कन्नड़िगा प्रधानमंत्री बना था। सिद्धरमैया ने कन्नड़िगा के गौरव को खत्म करने का प्रयास किया। उन्होंने त्रिशंकु विधानसभा की आशंका से इनकार करते हुए कहा कि 12 मई को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में जेडीएस सत्ता में वापस आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत