न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO चीफ ने बताया- किसने कहा था चंद्रयान-2 मिशन 98 फीसदी सफल

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम (Lander Vikram) की 'हार्ड लैंडिंग' के बावजूद मिशन को 98% सफल बताने पर कई लोगों ने हैरानी जताई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Sep 2019 10:06:27

ISRO चीफ ने बताया- किसने कहा था चंद्रयान-2 मिशन 98 फीसदी सफल

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम (Lander Vikram) की 'हार्ड लैंडिंग' के बावजूद मिशन को 98% सफल बताने पर कई लोगों ने हैरानी जताई थी। अब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organization - ISRO) के चीफ के सिवन ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने मिशन की सफलता को लेकर यह बयान क्यों दिया था। सिवन ने कहा कि कमेटी का मानना है कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार हमारे मिशन में सिर्फ 2 फीसदी की कमी आई है, 98% मिशन सफल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक साक्षात्कार में के सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 के 98 फीसदी सफल रहने वाले शब्द उनके नहीं थे। उन्होंने बताया कि यह दावा हार्ड लैंडिंग की जांच कर रही पैनल ने शुरुआती जांच के बाद किया था।

डॉ के सिवन ने कहा कि मेरा मानना भी यही है कि मिशन 98% सफल रहा है। क्योंकि हमने पहली बार 4 टन से ज्यादा वजन के किसी सैटेलाइट को जियोस्टेशनरी सैटेलाइट ऑर्बिट में डाला। हमने पहली बार दो सैटेलाइट (लैंडर और ऑर्बिटर) को एकसाथ चांद की कक्षा में पहुंचाया। हमने पहली बार अपने ऑर्बिटर में ऐसे पेलोड्स लगाएं हैं, जो दुनिया में पहली बार उपयोग किए जा रहे हैं। ये पेलोड्स अत्याधुनिक हैं। यही नहीं, लैंडिंग से पहले विक्रम के सभी सब-सिस्टम सही से काम कर रहे थे। उसके बाद मॉड्युल का अर्थ-बाउंड मनूवर, ट्रांस-लूनर इंजेक्शन, लूनर-ऑर्बिट इन्सर्शन, लुनर-ऑर्बिट मनुवर और लैंडर-ऑर्बिटर सेपरेशन सभी कुछ सटीक था। चंद्रमा पर लैंडिंग के समय तक लैंडर विक्रम के उतरने की स्थिति सही थी।

chandrayaan 2 update,k sivan,lander vikram latest news,isro,isro chandrayaan 2 mission details,chandrayaan 2,chanrayaan 2 news in hindi,news,news in hindi

ऑर्बिटर द्वारा ली गई तस्वीर को सार्वजनिक करने के सवाल पर के सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर से मिली हुई सभी तस्वीरों और डाटा का अध्ययन किया जा रहा है जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी हम उपयुक्त समीक्षा और मंजूरी के बाद इसे सार्वजनिक किया जा सकता है।

डॉ। के। सिवन ने कहा कि 7 सितंबर की रात जब मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाकर बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग गड़बड़ हो गई है। हमारा उससे संपर्क टूट गया है। तब मोदी ने कहा था कि आप चिंता मत करो। सब ठीक हो जाएगा। उसके बाद अगली सुबह वो आए, हमारी पूरी टीम को संबोधित किया, हौसला बढ़ाया। मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) से जाते समय जब उन्होंने मुझे गले लगाया तब उन्होंने मुझे कुछ नहीं कहा।

भविष्य की योजनाएं

डॉ के सिवन ने बताया कि हमारा अगला सबसे महत्वपूर्ण मिशन है आदित्य-एल1 यह मिशन अगले साल अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। उसके पहले कार्टोसैट-3, रीसैट-2बीआर1 और रीसैट-2बीआर2 लॉन्च किए जाएंगे। ये सभी निगरानी और जासूसी उपग्रह हैं। इसके अलावा इस साल दिसंबर अंत तक या अगले साल की शुरुआत में स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) लॉन्च करेंगे। इन सबके बाद गगनयान दिसंबर 2021 में लॉन्च करेंगे। गगनयान के बाद हम अपने स्पेस स्टेशन के बारे में तैयारी करेंगे। इसके बाद 2023-24 तक शुक्र ग्रह पर सैटेलाइट छोड़ेंगे। शुक्र मिशन के लिए हमें अभी से ही कई देशों से पेलोड्स लगाने की रिक्वेस्ट आ रही है।

chandrayaan 2 update,k sivan,lander vikram latest news,isro,isro chandrayaan 2 mission details,chandrayaan 2,chanrayaan 2 news in hindi,news,news in hindi

मिशन की सफलता के फीसदी पर उठे थे सवाल

मिशन की सफलता को लेकर इसरो चीफ के बयान पर कुछ वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने आपत्ति जताई थी। कुछ वैज्ञानिकों का कहना था कि 'विक्रम की सफल लैंडिंग इस मून मिशन का अहम भाग था। लेकिन वही नहीं हो सका। चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर काफी तेज गति से चंद्रमा से टकराया और शायद वह हमेशा के लिए खो गया।' उनका कहना है कि 'गहराई से जांच किए बिना ऐसे दावे करने से दुनिया के सामने हम हंसी के पात्र बनते हैं।'

अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC) के पूर्व निदेशक और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने भी यह मुद्दा उठाया था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'नेतृत्व करने वाले प्रेरित करते हैं, मैनेज नहीं करते।'

एक वैज्ञानिक ने कहा था कि 'चंद्रयान-2 मिशन में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हुईं। उनके अनुसार इसरो को विक्रम लैंडर को एक थ्रस्टर के साथ भेजना चाहिए था पांच के साथ नहीं। इससे तकनीक आसान होती। पूरी दुनिया में यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।'

के सिवन ने क्या कहा था ?

इसरो प्रमुख के सिवन ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'हम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में सफल नहीं हो पाए। लेकिन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बिल्कुल सही और अच्छा काम कर रहा है। इस ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण लगे हैं। हर उपकरण का अपना अलग-अलग काम निर्धारित है। ये सभी उस काम को बिल्कुल उसी तरह कर रहे हैं जैसा प्लान किया गया था। इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान-2 मिशन 98 फीसदी सफल रहा है। इसके दो अहम कारण हैं। पहला है विज्ञान और दूसरा है तकनीकि सिद्धि। तकनीकि सिद्धि की बात करें तो हमने लगभग पूरी तरह से सफलता पाई है।'

डॉ के सिवन ने बताया कि नेशनल रिव्यू कमेटी की पूरी जांच के बाद हम अपने ऑर्बिटर से मिले सभी डेटा और तस्वीरें आम जनता के लिए जारी करेंगे। रिव्यू कमेटी अभी भी काम कर रही है। इसके बाद वह रिपोर्ट पीएम को सौपेंगी। उसके बाद डेटा सार्वजनिक किए जाएंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर से मिले डेटा को भी सार्वजनिक करेंगे, लेकिन समय आने पर।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर