न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुच्छेद 370 को लेकर कई गलतफहमियां थी, टेलीफोन पर बैन नहीं, कश्मीर में 41000 लोगों की मौत है मानवाधिकार उल्लंघन : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को दिल्ली में आयोजित संकल्प पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच की 5वीं वार्षिक व्याख्यान माला-2019 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोपों का जवाब दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Sep 2019 3:44:50

अनुच्छेद 370 को लेकर कई गलतफहमियां थी, टेलीफोन पर बैन नहीं, कश्मीर में 41000 लोगों की मौत है मानवाधिकार उल्लंघन : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को दिल्ली में आयोजित संकल्प पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच की 5वीं वार्षिक व्याख्यान माला-2019 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोपों का जवाब दिया है। अमित शाह ने कहा है कि कश्मीर में कोई नाकाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी इलाके में टेलीफोन सेवा का न होना मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है। अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कर्फ्यू कुछ लोगों के दिमाग में है। अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि संविधान के इस प्रावधान के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का एक दौर शुरु हुआ जिसमें अब तक 41,800 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि ह्यूमन राइट्स के सवाल उठाने वालों से वे पूछना चाहते हैं कि इन मारे गए लोगों कि विधवाओं और इनके यतीम बच्चों की चिंता कभी उन्होंने की है क्या? अमित शाह ने कहा कि टेलीफोन सेवा का न होना मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है, लेकिन इतने सालों में 41 हजार लोगों का मारा जाना मानवाधिकार का उल्लंघन है। गृह मंत्री ने कहा, 'कश्मीर में कोई पाबंदी नहीं है, ये लोगों के दिमाग में है, कश्मीर में मौजूद 196 पुलिस थानों में से हर जगह से कर्फ्यू हटा ली गई है। धारा-144 के तहत सिर्फ 8 पुलिस थानों में प्रतिबंध लागू है।'

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर का इतिहास तोड़-मरोड़कर देश के सामने रखा गया, क्योंकि जिनकी गलतियां थीं, उन्हीं के जिम्मे इतिहास लिखने की जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने अपनी गलतियों को छुपा करके जनता के सामने रखा, अब समय आ गया है इतिहास सच्चा लिखा जाए और सच्ची जानकारी जनता के सामने रखी जाए । अमित शाह ने कहा कि आजादी के वक्त 630 रियासतों को एक करने में कोई दिक्कत नहीं आई मगर जम्मू-कश्मीर को एक करने के लिए पांच अगस्त 2019 तक इंतजार करना पड़ा। गृह मंत्री ने कहा कि जब एक देश आजाद होता है तो उसके सामने सबसे पहले सुरक्षा का प्रश्न, संविधान बनाने का प्रश्न, ऐसे कई प्रकार के प्रश्न होते हैं। गृह मंत्री ने कश्मीरी पंड़ितों और सूफी संतों का जिक्र करते हुए कहा, 'कश्मीर में सूफी संतों की संस्कृति नष्ट हो रही है, ये मानवाधिकार के चैंपियन कहां थे? जब कश्मीरी पंड़ितों को इस इलाके से बाहर निकाल दिया गया तो वह कहां थे? शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर में नुकसान उठाना पड़ा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद