न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त, लेकिन फिर भी खुश है राहुल गांधी

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा की दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 7:54:00

गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त, लेकिन फिर भी खुश है राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को उपचुनाव में तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर और फूलपुर में बड़ी जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट पर 59,613 मतों से जीत हासिल की है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारंपरिक सीट गोरखपुर में भी बीजेपी पिछड़ गई है। वहा से सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को बड़ी जीत मिली है। गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सासंद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा की दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। गोरखपुर से कांग्रेस की उम्मीदवार डॉक्टर सुरहिता करीम और फूलपुर से मनीष मिश्रा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'उप चुनाव नतीजों से यह स्पष्ट है कि मतदाता भाजपा से नाराज हैं और वे उसे हराने वाले गैर-भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। जहां तक कांग्रेस की बात है, हम उत्तर प्रदेश में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह काम रातों रात नहीं हो जाता।'

gorakhpur by polls,gorakhpur,phoolpur by polls,bjp,sp,congress,rahul gandhi,akhilesh yadav,yogi adityanath,gorakhpur by polls 2018,phoolpur-by polls 2018

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव के रिजल्ट हमारी इच्छाओं के अनुसार नहीं रहे। अतिआत्मविश्वास के चलते पार्टी को दोनों सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा। हम अपनी हार स्वीकार करते है। उन्होने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे, साथ ही जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विकास को बाधित करने के लिए 'राजनीतिक सौदेबाजी' हुई है जिसे जनता आगे सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं जबकि आम चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़े जाएंगे।

gorakhpur by polls,gorakhpur,phoolpur by polls,bjp,sp,congress,rahul gandhi,akhilesh yadav,yogi adityanath,gorakhpur by polls 2018,phoolpur-by polls 2018

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आम जनता की जीत बताया है। उन्होंने इस जीत के लिए गोरखपुर और फूलपुर की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं बीएसपी की नेता मायावती जी को भी मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। कम्युनिस्ट पार्टियों ने भी हमारा समर्थन दिया। अजित जी को भी धन्यवाद देता हूं। गरीबी किसान मजदूर हर वर्ग के लोगों को धन्यवाद देता हूं। लाखों लोगों ने एसपी को वोट दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि आम जनता को भले ही जीत का अंतर हजारों मतों में दिख रहा हो लेकिन हमें जीताने के लिए दोनों लोकसभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं ने वोट दिया। मैं उन सब का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी सीट पर भी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए तो आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी को लेकर जनता नाराज है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत