न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, बैंक में किसानों के नाम अकाउंट खुलवा हजम करते रकम

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज में ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो बैंक में किसानों के नाम अकाउंट खुलवा रकम हजम कर जाते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Feb 2021 11:07:22

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, बैंक में किसानों के नाम अकाउंट खुलवा हजम करते रकम

जालसाज लोग अपने मतलब का काम निकलवाने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज में ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो बैंक में किसानों के नाम अकाउंट खुलवा रकम हजम कर जाते थे। पुलिस ने गुरुवार को इस गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ करने पर आरोपी भालेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि सरगना शंभू कुमार गुप्ता लोगों को पैसौं का लालच देकर उनको किसान दिखाकर बैंको में अकाउंट खुलवाकर तथा फर्जी, कूटरचित दस्तावेजों व डिजिटल सिग्नेचर पेन ड्राइव व आधार कार्ड की सहायता से भारी मात्रा में धन उगाही करता है। शिकारपुर में एक विल्डिंग मैटेरियल के नाम से उक्त फर्जीवाड़ा का अपराध करता है।

इनके खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, साजिश करना समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी को थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम तथा साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर शिकारपुर तिराहे से भालेंदू चतुर्वेदी निवासी ग्राम करमह, टोला घुरठई थाना कोतवाली, भागवत प्रसाद निवासी ग्राम बल्लोखास थाना घुघली, व्यासमुनि निवासी पड़री खुर्द थाना घुघली, शत्रुधन पाठक निवासी बरवा विद्यापति थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

इन सामग्री की हुई बरामदगी

छह लाख 92 हजार पांच सौ नगद बरामद हुआ। दो लैपटाप, दो प्रिंटर, एक स्कैनर, 305 चेकबुक, 287 सिंगल चेक, 232 चेक भरे चेक (एक करोड़ उन्नीस लाख तिरानबे हजार चार सौ रुपये) हुए, डिजिटल सिग्नेचर पेन ड्राइव 37, एक जियो वाई फाई, 87 मुहर, 243 सिमकार्ड, 638 आम जनता का फोटो, 3 आधार कार्ड, 41 पासबुक की छाया प्रति मय आधार कार्ड, 1380 मोनोग्राम, 19 प्लास्टिक का झोला मय चालान व दस्तावेज सहित, क्रय पंजिका की छाया प्रति 462 अदद, धान क्रय रसीद 435, बैंक में खाता खोलने का फार्म, दो कैलकुलेटर आदि बरामद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप