न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की पहली महिला WWE पहलवान कविता देवी

एक किसान की बेटी कविता देवी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली पहली महिला रेसलर बन गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 7:55:09

भारत की पहली महिला WWE पहलवान कविता देवी

कविता देवी भारत की पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग एंटेरटेनमेंट यानी WWE की रेसलिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया। शोहरत अब मिली है लेकिन एक वक़्त था जब उनके और खेल के बीच इतनी दूरी आई कि इन्होंने अपनी ज़िंदगी खत्म करनी चाही।

34 साल की कविता देवी वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं और अब एक प्रोफ़ेशनल रेसलर हैं। शुरुआत वेटलिफ्टिंग से हुई। सालों तक वेटलिफ्टिंग के साथ जुड़ी रहीं। उसके बाद इनकी शादी हुई और फिर बच्चा। जैसे-जैसे ज़िंदगी आगे बढ़ी खेल और इनके बीच एक दूरी-सी आ गई।

कविता ने बताया, "शादी और बच्चे के बाद मुझे बोला गया था कि मैं खेल छोड़ दूं। ऐसा भी वक़्त आया जब मुझे ज़िंदगी और मौत के बीच चुनना था। मैंने अपनी जान देने की कोशिश की क्योंकि मेरा खेल का करियर लगभग ख़त्म था। एक तो ये समझा जाता है कि आप शादी के बाद घर संभालो। हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज है। अगर कोई औरत कामयाब होती है तो कभी-कभी उसका पति भी ये बर्दाश्त नहीं कर पाता।" कविता ख़ुद को रिंग से दूर नहीं रख पाईं। आख़िरकार उन्होंने अपने परिवार को मनाया और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद इनकी रूचि रेसलिंग में बढ़ी।

अब एक किसान की बेटी कविता देवी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली पहली महिला रेसलर बन गई हैं। रिंग में लड़ाई सूट-सलवार में लड़ी और तस्वीरें वायरल हुईं। अब वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। फिलहाल वो 'द ग्रेट खली' की अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं।

kavita dalal,first women wrestler of india,wwe

महिला खिलाड़ियों की एक लड़ाई रिंग मे होती है तो रिंग के बाहर लोगों से और उनकी सोच से। कविता बताती हैं कि उनके कुछ रिश्तेदारों ने कहा कि लड़कियों को खेल में नहीं जाना चाहिए। लेकिन खेल में अगर कामयाब होना है तो फोकस ज़रूरी होता है।

कविता ने बताया, "जब मैं उस रिंग में होती हूं तो मैं भूल जाती हूं कि मेरा एक परिवार है या एक बच्चा। तब सिर्फ़ ये खेल होता है और मैं।" खली भी मानते हैं कि अभी भी लोग महिलाओं को खेल में जाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते, "हमारा समाज ऐसा है कि यहां औरतों पर दबाव बनाया जाता है। अगर कोई लड़की कुछ अलग करना भी चाहे तो काफ़ी मुश्किलें पेश की जाती हैं। घरवाले दिक्कतें पैदा करते हैं। मानसिक तौर पर उन्हें हराया जाता है।"

लेकिन लड़कियां सारे बंधन तोड़कर रिंग में आ रही हैं। खली की अकादमी में ट्रेनिंग ले रहीं रितिका राज कर्नाटक से जालंधर आईं। अब वो 'द ग्रेट खली' की अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। रितिका ने बताया ,"मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं ये अपने पिता और भाई के बारे में ऐसा नहीं कह सकती क्योंकि उन्हें लगता था कि रेसलिंग सिर्फ़ लड़कों के लिए होती है।"

इंदोर की दिव्या आले लंदन गईं और वापिस आई रेसलिंग के खातिर, "मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। मैं लड़कों को भी हरा सकती हूं। मैं ताकतवर हूं।" राजस्थान की सन्नी जाट कहती हैं, "लड़कियों से कहा जाता है कि घर में रहो। तो मैंने ये साबित कर दिया कि लड़कियां, लड़कों से कम नहीं हैं।"

कविता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सूट-सलवार पहनकर रेसलिंग की। कविता ने बताया, "मैंने सूट इसलिए पहना ताकि बाकी लड़कियों को किसी तरह की हिचक ना हो कपड़ों को लेकर। साथ ही मैं अपनी संस्कृति को भी दर्शाना चाहती थी।"

ये सब इतना आसान नहीं है कविता के लिए। उन्हें ट्रेनिंग के लिए महीनों अपने परिवार से दूर रहना होता है। पुलिस में काम कर चुकीं कविता अब WWE का ख़िताब जीतना चाहती हैं। सभी चुनौतियों से निपटने के लिए कविता की अराधना जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन