न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के कहर के बीच कुछ अच्छी खबरें...

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 18,54,464 लोग संक्रमित हो गए है वहीं, 1,14,331 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में निराशा का माहौल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 4:38:07

कोरोना के कहर के बीच कुछ अच्छी खबरें...

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 18,54,464 लोग संक्रमित हो गए है वहीं, 1,14,331 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में निराशा का माहौल है। हर दिन हजारों की तादाद में लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है लेकिन इन सब निगेटिविटी के बीच कुछ पॉजिटिव खबरें भी सामने आ रही है। जिनकी वजह से इस वायरस से लड़ने में हौसला मिल रहा है।

coronavirus,coronavirus outbreak,lockdown,covid 19,coronavirus outbreak,coronavirus good news,news,world news,india news,news in hindi,hindi news,coronavirus news in hindi

तुर्की में 93 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात

यह तो हर जगह कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग लोगों को है। लेकिन, तुर्की के इंस्ताबुल में शुक्रवार 10 अप्रैल को 93 साल की एली गुंदुज ने कोरोना को मात दी है। महिला को हाइपरटेंशन की बीमारी थी। उन्हें पेट दर्द और तेज बुखार के बाद 31 मार्च को भर्ती किया गया था। 10 दिन के चले इलाज के बाद बुजुर्ग महिला ठीक हो गई।

coronavirus,coronavirus outbreak,lockdown,covid 19,coronavirus outbreak,coronavirus good news,news,world news,india news,news in hindi,hindi news,coronavirus news in hindi

ब्रिटेन में 101 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराया

ब्रिटेन में भी 101 साल के बुजुर्ग कोरोना से ठीक हुए है। ब्रिटेन के वूरसेस्टरशायर के रहने वाले कीथ वाटसन दो हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव मिले थे। लेकिन अब कीथ पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अपने घर लौट आए हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak,lockdown,covid 19,coronavirus outbreak,coronavirus good news,news,world news,india news,news in hindi,hindi news,coronavirus news in hindi

महाराष्ट्र में 6 महीने की बच्ची के आगे हारा कोरोना

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) से सामने आ रहे है। राज्य में सोमवार सुबह तक संक्रमितों की संख्या 2006 हो गई। रविवार को 224 नए मरीज मिले। 22 की मौत हो गई। मुंबई संक्रमण का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां कुल 1400 संक्रमित मिल चुके हैं। राज्य में अब तक 149 की मौत हुई है। इसमें 91 मुंबई के हैं। लेकिन, इसी मुंबई से शनिवार को एक अच्छी खबर भी आई। यहां 6 महीने की बच्ची कोरोना से ठीक हो गई। बच्ची पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी, लेकिन बाद में उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बच्ची को लेकर जब उसकी मां अपने घर पहुंचीं, तो सोसाइटी में लोगों ने तालियां बजाकर बच्ची का स्वागत किया। हालांकि, बच्ची के पिता और दादा-दादी कोरोना पॉजिटिव आने से अस्पताल में भर्ती हैं।

उत्तर प्रदेश में बिना दवा के ठीक हुआ ढाई साल का बच्चा

राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती ढाई साल के बच्चे ने भी कोरोना को मात दी है। बच्चे की मां कनाडा में डॉक्टर हैं और हाल ही में घर लौटी थीं। महिला के संपर्क में आने से उसके सास-ससुर और ढाई साल का बच्चा भी संक्रमित हो गया था। बच्चे की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी, लेकिन उसमें लक्षण नहीं थे। लिहाजा, डॉक्टरों ने फैसला लिया कि उसे दवाई नहीं दी जाएगी। 5 दिन तक भर्ती रखने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को शनिवार को छुट्टी दे दी।

केरल में रविवार को सिर्फ दो केस ही आए

केरल (Coronavirus in Kerala) देश का ऐसा राज्य है, जहां कोरोना का सबसे पहला मरीज मिला था। शुरुआती 3 मामले केरल से ही आए थे। लेकिन, रविवार का दिन केरल के लिए ठीक रहा। इस दिन यहां कोरोना के सिर्फ2 नए मामले आए हैं। एक अच्छी खबर ये भी रही कि इसी दिन 36 लोग ठीक भी हुए हैं। केरल में अभी तक 179 लोग ठीक हुए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में 4 दिन से कोई नया मरीज नहीं आया

उत्तराखंड में पिछले चार दिनों में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में कोरोना के 35 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 5 ठीक हो चुके हैं। अच्छी बात ये भी है कि राज्य में कोरोना से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।

बिहार में यहां भी रविवार को नया मामला नहीं मिला

8 अप्रैल 11 अप्रैल के बीच बिहार में 25 नए मरीज आए थे। लेकिन, रविवार को यहां से एक भी नया मामला नहीं आया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में अब तक कोरोना के 64 मामले सामने आए हैं। इसमें से 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि, एक मरीज की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में इंदौर-भोपाल को छोड़कर कहीं और से नया मामला नहीं

कोरोना को लेकर मध्य प्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) से भी रविवार को अच्छी खबर आई। यहां के सिर्फ दो जिले- इंदौर और भोपाल को छोड़कर कहीं और से कोरोना का नया मामला नहीं आया। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 24 घंटे में इंदौर में 30 और भोपाल में 3 नए मरीज आए। राज्य में अब तक कोरोना के 562 मामले आ चुके हैं। इनमें से 41 ठीक हो चुके हैं और इतने ही लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री