Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का खतरा, 3 नए मामले आए सामने; अब तक 72.37 लाख केस

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमण के तीन नए केस मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 10:48:54

भारत में कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का खतरा, 3 नए मामले आए सामने; अब तक 72.37 लाख केस

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या मंगलवार को घटकर 8.26 लाख हो गई। यह आंकड़ा 40 दिन पहले, यानी 13 सितंबर को 8.29 लाख था। बीते 24 घंटे में 63 हजार 520 केस आए, 73 हजार 910 मरीज ठीक हुए, 723 की मौत हो गई। अब तक देश में 72.37 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, 62.26 लाख ठीक हुए हैं और 1.10 लाख की मौत हो चुकी है।

दोबारा संक्रमण के तीन नए केस

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमण के तीन नए केस मिले हैं। इनमें से दो केस मुंबई और अहमदाबाद में एक केस सामने आया है। पूरी दुनिया में ऐसे केसों की संख्या 24 है। उन्होंने कहा कि री-इंफेक्शन केस के लिए अब तक डब्ल्यूएचओ ने भी कोई मानक तय नहीं किए हैं।

आइसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि दोबारा संक्रमित होने की समय सीमा 100 दिन तय की गई है। कई अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि एक बार संक्रमित होने वाले व्यक्ति के शरीर में आमतौर पर चार महीने तक एंटीबॉडीज मौजूद रहती है।
भार्गव ने कहा कि दोबारा संक्रमण एक समस्या है, जो पहली बार हांगकांग में सामने आई थी। उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से हमें कुछ डाटा मिला है, जिसमें दुनियाभर में दोबारा संक्रमण के दो दर्जन मामलों का जिक्र है।

दोबारा संक्रमित होने वाले लोगों से टेलीफोन पर बात कर कुछ डाटा एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। भार्गव ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने भी अभी तक यह नहीं बताया कि कोई व्यक्ति 90 दिन, 100 दिन या 110 दिन बाद दोबारा संक्रमित हो सकता है। लेकिन अब सरकार ने इसकी समय सीमा 100 दिन तय कर दी है। इसके मुताबिक 100 दिन बाद दोबारा संक्रमित होने का खतरा है।

मध्यप्रदेश में 1708 लोग हुए ठीक

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 1463 केस आए, 1708 लोग ठीक हुए और 26 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 1 लाख 49 हजार 761 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1 लाख 32 हजार 429 लोग ठीक हो चुके हैं, 14 हजार 661 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि संक्रमण से 2671 मरीजों की मौत हो चुकी है।

केरल में फिर सबसे ज्यादा नए केस

देशभर में कोरोना से हालात सुधर रहे हैं, लेकिन केरल, कर्नाटक और बंगाल में हालात ठीक होते नजर नहीं आ रहे। केरल में फिर देशभर में सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं। केरल में 8,764, कर्नाटक में 8,191 और बंगाल में 3,631 नए मामले सामने आए हैं। केरल और बंगाल में संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है, जबकि कर्नाटक में इनकी संख्या 7.26 लाख है। राजस्थान में मंगलवार को 2 हजार 35 लोग संक्रमित पाए गए, 1 हजार 768 लोग ठीक हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। यहां पिछले कई दिनों से 2 हजार 100 से ज्यादा मरीज आ रहे थे। राज्य में अब तक कुल 1 लाख 63 हजार 219 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1 लाख 39 हजार 616 लोग ठीक हो गए, 21 हजार 924 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 हजार 679 की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 33.9 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।

महाराष्ट्र में भी मरीजों के मिलने में गिरावट देखी गई है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राज्य में 10 हजार से कम मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 8 हजार 522 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अच्छी बात है कि ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार 356 रही। 187 मरीजों की मौत हो गई।यहां अब तक संक्रमण के कुल 15 लाख 43 हजार 837 केस आ चुके हैं। इनमें से 12 लाख 97 हजार 252 लोग ठीक हो चुके हैं, 2 लाख 5 हजार 415 का इलाज चल रहा है, जबकि 40 हजार 701 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 2 हजार 957 नए मरीज मिले, 3 हजार 662 लोग ठीक हुए और 28 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक संक्रमण के 4 लाख 42 हजार 118 केस आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 97 हजार 570 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38 हजार 82 का इलाज चल रहा है, 6 हजार 466 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार की बात करे तो मंगलवार को 1 हजार 223 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 1 हजार 30 लोग ठीक हुए और छह मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 223 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, इनमें से 1 लाख 76 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं, 10 हजार 638 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 961 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका