न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,368 और निफ्टी 24,835 पर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 17 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,368.48 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 0.06% की बढ़त के साथ 24,835.80 पर खुला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 10:29:08

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,368 और निफ्टी 24,835 पर

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 17 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,368.48 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 0.06% की बढ़त के साथ 24,835.80 पर खुला।

इन शेयरों पर रहेगी नज़र

बाजार खुलते ही कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिली। आज के कारोबार में इंडिक्यूब स्पेसेस, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स, दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आस्क ऑटोमोटिव, और जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया जैसे नाम निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इसके अलावा, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी हलचल देखी जा सकती है।

मंगलवार को बाजार में रहा जोश

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 81,337.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 0.57% की बढ़त के साथ 24,821.10 का स्तर छुआ। प्रमुख कंपनियों के पहली तिमाही नतीजों की सकारात्मक उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया।

टॉप गेनर और लूजर शेयर

निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और एलएंडटी टॉप गेनर में शामिल रहे। वहीं एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, टाइटन और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क

अमेरिका और भारत के संभावित व्यापार समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता ने बाजार में सतर्कता बनाए रखी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की-फुल्की हलचल रही, जबकि सेक्टोरल इंडेक्स में मिश्रित रुख देखने को मिला।

एक्सपर्ट की राय में निफ्टी की कैसी रहेगी चाल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य बाजार रणनीतिकार, आनंद जेम्स का निफ्टी को लेकर कहना है कि पसंदीदा राय दिन की शुरुआत में कॉन्सोलिडेशन की उम्मीद कर रही है। लेकिन अगर गिरावट 24,740 से ऊपर बनी रहती है, तो 24,960 तक पहुंचने के लिए नए सिरे से उछाल की उम्मीद करें। 24,960-25,050 का क्षेत्र तय करेगा कि आगे 25,330 तक विस्तार होगा या 24,650 तक गिरावट होगी। जैसा कि कल कहा गया था, 24,450 या 24,000 तक की गिरावट तुरंत नहीं हो सकती है।

रुपया 87 के नीचे फिसला

बुधवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87 के नीचे फिसल गया। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता रही, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। विदेशी मुद्रा व्यापारियों (फॉरेक्स ट्रेडर्स) के मुताबिक, महीने के अंत में आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और लगातार विदेशी पूंजी का आउटफ्लो रुपये पर दबाव बना रहे हैं। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर शुरुआत के साथ खुला और जल्द ही 87.15 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव की तुलना में 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

एशियाई बाजारों में आज का रुख

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत