न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र / कोरोना का आंकड़ा 3 लाख पार, 11,500 से ज्यादा मौतें, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 8348 केस

महाराष्‍ट्र देश में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां रोजाना अब 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8 हजार 348 नए केस सामने आए जबकि इस दौरान 144 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत भी हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 9:41:27

महाराष्‍ट्र / कोरोना का आंकड़ा 3 लाख पार, 11,500 से ज्यादा मौतें, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 8348 केस

महाराष्‍ट्र देश में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां रोजाना अब 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8 हजार 348 नए केस सामने आए जबकि इस दौरान 144 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत भी हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11 हजार 596 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। बता दे, देश में कोरोना के 10 लाख से ज्यादा मरीज हो गए है। वहीं, मुंबई में भी कोरोना वायरस का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। हालांकि यहां पर कोरोना की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर आई है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में संक्रमण के 1 हजार 186 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 65 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मुंबई में अब तक 1 लाख 350 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5 हजार 650 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का कारण त्वरित एंटीजन जांच है। यह बात शनिवार को अधिकारियों ने कही। साथ ही मामलें में ठीक होने की दर भी 65% तक चली गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.65% रह गई है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से 17 जुलाई को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद और बेंगलुरू की तरह पुणे भी कोविड-19 के नये शहरी हॉटस्पॉट के तौर पर उभरा है। पुणे शहर में 17 जुलाई को 1 हजार 705 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के मामले 34 हजार 40 हो गए हैं। पुणे में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 917 है। पुणे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 46 हजार 283 है जबकि 15 हजार 308 मरीज अब भी अपना उपचार करा रहे हैं। 666 रोगियों की हालत गंभीर है और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 30 हजार 283 है। नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा कि रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण रैपिड एंटीजन जांच है जो विभिन्न प्रयोगशालाओं में जारी है।

मुंबई के धारावी क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के छह नये मामले सामने आये। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे बड़े झुग्गी क्षेत्र धारावी में अब इस महामारी के मामलों की संख्या 2 हजार 444 हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धारावी में अभी कोरोना के केवल 107 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस क्षेत्र में लगभग 6।5 लाख लोग रहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने धारावी में महामारी को नियंत्रित करने में नगर निकाय अधिकारियों की सफलता का हाल में जिक्र किया था।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को यहां कोविड-19 के कुल 10 हजार 216 मामले हो गए। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यहां 3 संक्रमितों की मौत होने से इस वैश्विक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 390 हो गई। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 92 जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हैं जबकि 37 शहरी क्षेत्र से हैं। पांच मामलों का पता रैपिड एंटीजेन जांच से चला। जहां अब तक 5 हजार 861 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गई जबकि 3 हजार 965 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत