न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में 17 लाख के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार से ज्यादा केस

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 57 हजार 486 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 10:59:38

भारत में 17 लाख के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार से ज्यादा केस

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 57 हजार 486 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को सबसे ज्यादा 54 हजार 750 मरीज मिले थे। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शुक्रवार को मिले मामलों के बाद देश में अब कुल मरीजों की संख्या 16 लाख 97 हजार 54 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 57 हजार 118 मामले आए। बताया गया कि बीते 24 घंटे में 764 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 दिन में 36 हजार 569 लोग ठीक हो गए। देश में अब तक संक्रमण के कुल मामले 16 लाख 95 हजार 988 हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत की रिकवरी दर 64.4% से बढ़कर 64.5% हो गई। शुक्रवार को 5.25 लाख टेस्ट हुए। हालांकि ये टेस्ट गुरुवार की तुलना में 1.16 लाख कम थे। भारत में अब तक कुल 1.94 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा मरीज मिले

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 10 हजार 376 मामले इसी राज्य में आए। इसके बाद मुंबई में 10 हजार 320 मरीज सामने आए। इसके साथ आंध्र देश का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य बन गया है। इससे पहले दिल्ली तीसरे नंबर पर था। यहां 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछ्ले तीन दिनों में ही 30 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े।

coronavirus,coronavirus india,covid 19 cases in india,news,coronavirus news

असम में 40 हजार से ज्यादा मरीज

असम में शुक्रवार को कोरोना के 1 हजार 862 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 40 हजार 269 पहुंच गई। राज्य में नौ दिन का एक बच्चा भी कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाया गया। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण की वजह चार और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 98 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। सरमा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 9 हजार 811 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण से 1 हजार 277 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 30 हजार 357 हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, 'पिछले 24 घंटों में 38 हजार 324 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1 हजार 862 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित होने की दर 4.85% है।' असम में अब तक कोविड-19 (Covid-19) के कुल 40 हजार 269 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14 हजार 974 मामले राजधानी गुवाहाटी में पाए गए हैं।

राजस्थान में लगातार 7वें दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिले

राजस्थान में लगातार 7वें दिन एक हजार से ज्यादा नए रोगी सामने आए। शुक्रवार को 1 हजार 147 रोगी मिले। जयपुर और बीकानेर में 4-4, अजमेर में 3 और बाड़मेर-नागौर में एक-एक व्यक्ति ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। अलवर में कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम के ही चार कर्मचारी पॉजिटिव निकले। राजगढ़ में एसीजेएम कोर्ट के 8 कर्मी रोगी मिले। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि अलवर में 185 नए रोगी आए, जबकि राज्य स्तरीय सूची में 90 ही हैं।

महाराष्ट्र में मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10 हजार 320 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के चलते 265 लोगों की मौत हो गई। महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,22,118 हो गए हैं। इसमें 2,56,158 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबक‍ि राज्‍य में अब तक 14 हजार 994 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब 1,50,662 एक्टिव मामले हैं। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 1 हजार 100 नये मामले सामने आये। वहीं, इस महामारी से महानगर में 53 और लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 1 हजार 100 नये मामले सामने आने के साथ अब तक यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,14,287 पहुंच गई, जबकि संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 6 हजार 350 हो गई है। महानगरपालिका के मुताबिक शहर में अभी 20 हजार 569 इलाजरत मरीज हैं, जबकि कोविड-19 के 787 नये संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।शहर में संक्रमण से ठीक होने की दर 76 प्रतिशत है। बीएमसी ने कहा कि शुक्रवार को संक्रमण मुक्त होने पर 689 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई । इस तरह इस रोग से उबरने वाले लागों की कुल संख्या बढ़ कर 87 हजार 74 हो गई है। संक्रमण से मरने वाले 53 मरीजों में से 45 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। नगर निकाय के मुताबिक शहर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की औसत दर 0.92% है जबकि दोगुना होने की अवधि 76 दिन है। इसमें कहा गया है कि शहर में 617 सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये सील की गई इमारतों की संख्या घटकर 5 हजार 313 हो गई है।

coronavirus,coronavirus india,covid 19 cases in india,news,coronavirus news

उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 85 हजार के पार

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए है। यूपी में कोरोना के 4 हजार 453 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हजार 261 पहुंच गई है। 24 घंटे में 43 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 1 हजार 630 हो गया है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34 हजार 968 हो गई है। राहत की बात है कि, अब तक 48 हजार 663 लोगों कोरोना की मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं। 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए, जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए, जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक सर्विलांस से 40823 इलाकों में 1,47,08,791 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,44,89,777 लोग रहते हैं। बता दे, इससे पहले गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस के 3 हजार 705 नए मामले सामने आए थे। नए मरीजों के बढ़ने की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। लेकिन शुक्रवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। 57 संक्रमितों की मौत हुई थी।

बिहार में 50 के पार मरीज

बिहार में शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 हजार 986 मरीज मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार कर गया। उधर, राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। यह 9.3% हो गई है, जो राष्ट्रीय संक्रमण की दर 8.70% से ज्यादा है। राज्य में अब तक 5 लाख 48 हजार 172 सैंपल की जांच हुई है। जुलाई की अगर बात करें तो इस महीने 3 लाख 27 हजार 282 सैंपल की जांच हुई है और 40 हजार 999 केस सामने आए। यानि हर 8 सैंपल में से एक संक्रमित मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि एक हफ्ते पहले राज्य में जहां रोज 10 हजार सैंपल की जांच हो रही थी, वह अब बढ़कर 22 हजार पहुंच गई है।

पश्चिम बंगाल में 70 हजार से ज्यादा मामले

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना के एक दिन सर्वाधिक 2 हजार 496 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70 हजार 188 हो गयी है। इसके अलावा 46 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 हजार 581 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2 हजार 496 नए मामले आने के बाद अभी तक कुल 70 हजार 188 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में फिलहाल 20 हजार 233 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 68.92% है। विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण कोलकाता में एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को उत्तर 24 परगना में 13, दक्षिण 24 परगना में तीन, हावड़ा, हुगली एवं मुर्शिदाबाद में दो-दो तथा नादिया, मालदा और अलीपुरद्वार जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत