न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे में मिले 84 हजार से ज्यादा नए मरीज, 1083 की हुई मौत; 39.33 लाख संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 लाख 33 हजार 124 हो गई है। गुरुवार को कोरोना के 84,156 मरीज मिले। 67,491 लोग ठीक हुए हैं और 1083 मौतें हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 9:28:41

24 घंटे में मिले 84 हजार से ज्यादा नए मरीज, 1083 की हुई मौत; 39.33 लाख संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 लाख 33 हजार 124 हो गई है। गुरुवार को कोरोना के 84,156 मरीज मिले। 67,491 लोग ठीक हुए हैं और 1083 मौतें हुई हैं। अब तक 30 लाख 34 हजार 887 रिकवर हो चुके हैं, जबकि 68 हजार 569 की जान जा चुकी है। देश में 8 लाख 18 हजार 283 एक्टिव केस हैं। इनमें 62% केस तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं। भारत में रिकॉर्ड गुरुवार को सबसे ज्यादा 11.70 लाख सैंपल की जांच की गई। कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 77.09% हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.75% हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार के अनुसार देश में दो सितम्बर तक कुल 4,55,09,380 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,72,179 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

कोरोना से महिलाएं बुरी तरह प्रभावित

कोरोना से महिलाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2021 तक 4.7 करोड़ और महिलाएं गरीबी में फंस चुकी होंगी। संयुक्त राष्ट्र महिला और यूएनडीपी के विश्लेषण के अनुसार महामारी से महिलाओं की गरीबी दर नाटकीय तरीके से बढ़ेगी। महिलाओं की गरीबी दर 2019 से 2021 के बीच 2.7% घटने का अनुमान था। अब यह 1.9% तक बढ़ने के संकेत हैं। 2021 तक महामारी 9.6 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल देगी। इनमें 4.7 करोड़ महिलाएं होंगी। कुल गरीब महिलाएं 43.5 करोड़ होंगी। गरीबों की संख्या को कोरोना फैलने से पहले के स्तर पर वापस पहुंचाने में 2030 तक का वक्त लग जाएगा।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी आ रही है। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। यहां, गुरुवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 18 हजार 105 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 5 हजार 428 हो गई है। अब तक 8 लाख 43 हजार 844 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। गुरुवार को 391 लोगों की मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश में बुधवार को 1 लाख 36 हजार 865 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 60 लाख 50 हजार 449 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है।

राजस्थान में अगस्त महीना सबसे बुरा रहा। राजस्थान के शुरुआती 5 महीने तक कुल 42 हजार 83 मामले सामने आए। वहीं, अकेले अगस्त में 42 हजार पॉजिटिव मिले। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, कोटा और सीकर हैं। उधर, राज्य में अब तक 4 मंत्री, 3 सांसद और 9 विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत