मंगलवार को देश के नाम प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को कांग्रेस ने 'हवाहवाई' और 'खोखला' बताया है। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम में कहा 'गरीबों को 40 दिन के लिए अपना इंतजाम खुद करने के लिए छोड़ दिया गया। धन है, भोजन है लेकिन सरकार वह देगी नहीं। रोओ, मेरे प्यारे देश!'
मनीष तिवारी ने कहा 'पीएम मोदी ने लोगों को यह तो बताया कि उनकी उनसे क्या उम्मीदें हैं लेकिन यह नहीं बताया कि लोगों के लिए उनकी सरकार क्या कर रही है।'
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछा कि कोरोना वायरस से लड़ने का देश का रोडमैप कहा है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब यह नहीं है कि लोगों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया जाए बल्कि उसका मतलब यह है कि देश के लोगों के प्रति सरकार अपनी जवाबदेही के कर्तव्य को निभाए। उन्होंने कहा, 'बहुत सारी बातें कही गईं। लेकिन कोरोना से लड़ने के लिए रोडमैप कहा है।'
CMs’ demand for money elicited no response. Not a rupee has been added to the miserly package of March 25, 2020
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) April 14, 2020
From Raghuram Rajan to Jean Dreze, from Prabhat Patnaik to Abhijit Banerji, their advice has fallen on deaf years.
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण से मुख्य बात ही नदारद थी। उन्होंने कहा, 'पीएम का शानदार संबोधन। उपदेश, बड़ी-बड़ी बातें, प्रेरणा... लेकिन सबकुछ खोखला! कोई वित्तीय पैकेज नहीं, कोई विवरण नहीं, कुछ ठोस नहीं। न तो गरीबों के लिए और न ही मिडल क्लास के लिए और न ही इंडस्ट्री या कारोबार के लिए। लॉकडाउन अच्छा है लेकिन यह अपने आप में काफी नहीं है। लोगों की आजीविका से जुड़े एक भी मुद्दे को नहीं छुआ।'
सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश
आपको बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज संबोधन से ठीक तीन घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना एक वीडियो संदेश दिया। सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं।'
सोनिया गांधी ने अपन वीडियो संदेश में कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं।'
Amazing #PM address. Exhortation, rhetoric, inspiration.....yet hollow on specifics! No financial package, no details, no concrete item. Neither 4poor nor middle class nor industry nor businesses. #Lockdown is good bt cannot be end in itself! Where is single livelihood issue?
&आपको बता दे, 25 मार्च को लागू हुए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में आज कोरोना संकट और लॉकडाउन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में 3 मई तक लॉकडाइन जारी किया जाएगा। अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा। जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।














