न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम बजट से निराश हुए बुंदेलखंड के किसान

अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे बुंदेलखंड के लिए कोई 'खास' घोषणाएं न किए जाने से यहां का किसान वर्ग बेहद निराश हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Feb 2018 7:57:54

आम बजट से निराश हुए बुंदेलखंड के किसान

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे बुंदेलखंड के लिए कोई 'खास' घोषणाएं न किए जाने से यहां का किसान वर्ग बेहद निराश हुआ है। किसानों को उम्मीद थी कि मोदी सरकार के इस अंतिम आम बजट में खाद-बीज सस्ता करने, सिंचाई व्यवस्था के लिए अलग से प्रावधान के अलावा अन्ना मवेशियों से छुटकारा दिलाने की घोषणा की जाएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं।

पिछले तीन दशकों से उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के किसान प्राकृतिक आपदा का दंश झेलते आ रहे हैं। यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति महाराष्ट्र के विदर्भ से भी ज्यादा बदतर है। 'कर्ज' और 'मर्ज' की दोहरी मार से जूझ रहे किसान रोजाना सैकड़ों की तादाद में पलायन कर रहे हैं।

किसानों को उम्मीद थी कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार अपने अंतिम आम बजट में खाद-बीज को सस्ता करने, सिंचाई संसाधनों की अलग से व्यवस्था और आपदा बन चुके अन्ना (आवारा) मवेशियों से निजात दिलाने की कोई 'खास' घोषणा के अलावा पूर्ण कर्जमाफी की सौगात दी जाएगी, लेकिन आम बजट में ऐसा न होने पर किसान बेहद निराश हुआ है।

बांदा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और किसान नेता कृष्ण कुमार भारतीय ने कहा, "यहां अन्ना मवेशी किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने भी अपने झांसी दौरे में इससे निजात दिलाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उम्मीद थी कि केंद्र सरकार के अंतिम आम बजट में बुंदेखंड के किसानों के लिए वित्तमंत्री कुछ खास सौगात देंगे, मगर उम्मीदों पर पानी फिर गया।"

भारतीय किसान यूनियन के मंडल महाचिव ध्रुव सिंह तोमर का कहना है, "किसान हर साल कर्ज लेकर खेत में बीज की बुआई करता है। मंहगी खाद व पानी के अलावा कभी सूखा तो कभी ज्यादा बारिश से फसल चौपट हो जाती है, ऐसे में यहां का किसान कंगाल हो चुका है। उम्मीद थी कि इस आम बजट में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की घोषणा की जाएगी, लेकिन निराशा हाथ लगी है।"

बांदा जिले के तेंदुरा गांव के मध्यमवर्गीय किसान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साढू रामलगन सिंह ने कहा, "हालत तो यह है कि बड़ा काश्तकार होने के बावजूद मुझे सहकारी समितियों से कर्ज लेना पड़ा। मैंने कर्ज लेकर बीज की बुआई की थी। इस बजट में कुछ खास व्यवस्था की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र सरकार ने सिर्फ झुनझुना पकड़ा दिया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत