न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

30 हजार बर्गर खाकर इस शख्स ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, रोजाना खाते हैं दो बिग मैक बर्गर

एक शख्स की जुबां पर फास्ट फूड का चस्का इस कदर लगा कि उसने 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 7:16:08

30 हजार बर्गर खाकर इस शख्स ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, रोजाना खाते हैं दो बिग मैक बर्गर

फास्ट फूड का स्वाद हर कोई चखना चाहता है और ऐसे कई लोग हैं जिनकी फास्टफूड के नाम पर पहली पसंद बर्गर होती है। लेकिन एक शख्स की जुबां पर फास्ट फूड का चस्का इस कदर लगा कि उसने 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इतने पर भी उनका मन नहीं भरा है। दरअसल अमेरिका के विस्कॉन्सिन के रहने वाले 64 वर्षीय डॉन गोर्स्के वर्ष 1972 से मैकडॉनल्ड्स का बिग मैक बर्गर खाते आ रहे हैं। इस आदत को बरकरार रखते हुए इस महीने उन्होंने अपना 30,000वां मैक बर्गर खाया है, लेकिन यह भी अभी उनके लिए पर्याप्त नहीं है, अभी तो लक्ष्य इससे भी बड़ा है।

मेरिका के विस्कॉन्सिन शहर के रहने वाले 62 वर्षीय डॉन गॉसर्के पिछले चार दशकों से रोजाना फूड चेन मैक्डोनाल्ड के दो बिग मैक बर्गर खाते आ रहे हैं। वह कहते हैं कि इसे खाए बिना नहीं रह सकते।

गोर्स्के का कहना है कि वे पिछले 46 साल से प्रतिदिन बिग मैक बर्गर खा रहे हैं, लेकिन उनका मन अभी तक पूरी तरह इससे भरा नहीं है और न ही वे इससे अभी तक बोर हुए हैं। इस दौरान सिर्फ आठ ऐसे दिन बीते हैं जब वो बर्गर नहीं खा सके। इसमें उनकी मां की मृत्यु का दिन भी शामिल है। आज भी उन्हें ये उतना ही पसंद है जितना उस समय था जब उन्होंने पहली बार इसे खाया था।

गोर्स्के ने साल 2016 में 28,788 बर्गर खाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

गोर्स्के के मुताबिक, इतने बर्गर खाने के बाद जब कुछ लोगों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर सवाल किए तो मैंने उन्हें बताया कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, मेरी ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में है। मुझे कोई परेशानी नहीं, मेरी डाइट का लगभग 90 प्रतिशत भाग बर्गर से ही पूरा होता है। मैक्डोनाल्ड के इस बर्गर में 540 कैलोरी होता है। गोर्स्के का कहना है कि फास्ट फूड में मुझे बर्गर के अलावा पेटीज व सॉस भी बेहद पसंद है लेकिन यह सब भी मेरे लिए पर्याप्त नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन