न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Teachers Day : समय के साथ मॉडर्न हो गये हैं हमारे गुरूजी, जाने कैसे

आज के बदलते दौर में समय के साथ हमारे गुरूजी भी बदल गए हैं, वो क्या है ना कि वो अब मॉडर्न हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 2:26:29

Teachers Day : समय के साथ मॉडर्न हो गये हैं हमारे गुरूजी, जाने कैसे

आज पूरे देश में 'शिक्षक दिवस' मनाया जा रहा हैं। शिक्षक का नाम आते ही मुंह पर गुरूजी शब्द आ जाता हैं और आँखों के सामने धोती कुर्ता पहने हुए एक ऐसा शख्स दिखाई देता हैं जो अपनी गुस्से भरी आँखों पर मोटे ग्लास का चश्मा चढ़ाये हुए रहता हैं। लेकिन आज के बदलते दौर में समय के साथ हमारे गुरूजी भी बदल गए हैं, वो क्या है ना कि वो अब मॉडर्न हो गए हैं। आइये जानते हैं किस तरह समय के साथ मॉडर्न हो गये हैं हमारे गुरूजी।

* ब्लैकबोर्ड बिना फेयर एन लवली के वाइट बोर्ड हो गया

हाथों में डिजिटल दुनिया के दरवाज़े की वो चाभी आ गयी जिससे मात्र एक क्लिक से दुनिया का सब ज्ञान हमारे इर्द गिर्द मंडराने लगा। अब लगा की शायद टीचर की ज़रूरत ही नहीं पर वो दोहा तो सबने पढ़ा है-गुरु बिन भवनिधि तरहिं न कोई, गूगल पर ज्ञान का इतना रायता फैला है की उसे समेटने और अपने टेस्ट का रायता बीनने के लिए फिर हमे गुरु जी की ज़रूरत पड़ी।

teachers changed with time,teachers day 2018

* हाथों में स्मार्ट फ़ोन और होठों पर मुस्कान

अब उनके हाथों में स्मार्ट फ़ोन और होठों पर मुस्कान है। अब बच्चे उनकी डांट से थर थर कांपते नहीं, अब उनके और बच्चों के बीच दोस्ती है। अब वो जो जीता वही सिकंदर के दुबेजी (गोवर्धन असरानी) जैसे नहीं दीखते है अब वो तारे ज़मीन पर के राम शंकर निकुम्भ (आमिर खान) और मैं हूँ न की मिस चांदनी (सुष्मिता सेन) जैसे दीखते हैं। अब वो सिर्फ गुणवत्ता पर ही नहीं प्रस्तुतीकरण पर भी उतना ही ध्यान देते है।

* आखिर मॉडर्न हो गये हैं हमारे गुरूजी

आज वो जीन्स और टीशर्ट पेहेनते हैं, स्मार्ट गाड़ियाँ चलाते हैं, वो सशक्त है, अपडेटेड है और हर मायने में बेहतरीन हैं, उनके पढ़ाने का तरीका, बातचीत का ढंग रहें सहन सब बदल गया है, आखिर हो भी क्यों न बचपन में नर्सरी से लेकर बड़े होने तक हम हर मायने में अपने टीचर को ही फॉलो करते आये हैं और करते रहेंगे, वो हमारे रोल मॉडल है। हमारे इस रोल मॉडल का मॉडर्न स्वरूप बहुत ही रोकिंग है, वो हमारे मार्ग दर्शक कल भी थे आज भी हैं और हमेशा रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन