न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें Work From Home में ये गलतियां

आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान करने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 6:46:51

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें Work From Home में ये गलतियां

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रभाव देखा जा रहा हैं और इसके चलते देश-दुनिया में लॉकडाउन कर दिया गया हैं। लोगों को सलाह दी जा रही हैं कि अपने घर पर ही रहे और घर से ही काम किया जाए। जी हां, सभी को Work From Home की सलाह दी जा रही हैं। लेकिन इस काम में आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों पर भरोसा कर आपको बहुत सारे डेटा और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करती है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती हैं कि आप इसका सही इस्तेमाल करें और गलती करने से बचें। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान करने से बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

ऑफिस लैपटॉप को किसी के साथ शेयर न करें

आप अपने ऑफिस लैपटॉप को किसी भी काम के लिए किसी के साथ शेयर न करें। खासकर, बच्‍चों के साथ या घर के किसी ऐसे सदस्‍य के साथ, जो एक अलग कंपनी में काम करते हैं। हमेशा काम करने के लिए अपने खुद के लैपटॉप का उपयोग करें और अपने घर के लोगों या बच्चों को अपने ऑफिस की चीजों से दूर रखें। क्‍योंकि बच्‍चे आपके लैपटॉप पर पानी, चाय या खाना गिराकर खराब भी कर सकते हैं।

work from home,coronavirus,lockdown,working tips

अपने सिस्टम पर काम की फ़ाइलों के साथ पर्सनल डाटा न रखें

ऑफिशियल सिस्‍टम पर कभी भी अपनी पर्सनल फाइल, फोटो या वीडियो समेत कोई भी डाटा न रखें। कुछ ऑफिस से जुड़ा जरूरी काम हो, तो आप अपने वर्क फ़ोल्डर को अपने पर्सनल फ़ोल्डर से अलग करें। इसके अलावा, यह सलाह दी जाती है कि अपने ऑफिस लैपटॉप या कंप्यूटर पर व्यक्तिगत फ़ाइलों को न सहेजें क्योंकि ऐसी संभावना है कि आपकी कंपनी के आईटी विभाग के माध्यम से यह सब देखने की अनुमति हो सकती है।

पर्सनल गूगल ड्राइव या ईमेल में ऑफिस के काम को न रखें

यदि आप अपने घर से काम कर रहे हैं, तो आप एक जरूरी बात कभी न भूलें। वह है कि अपने ऑफिस के डेटा को पर्सनल ड्राइव या ईमेल पर न रखें क्‍योंकि आपके पर्सनल अकाउंट से अचानक डेटा लीक हो सकता है। यह आपके लिए और साथ ही कंपनी दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

किसी भी असुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करना

हैकर्स अब होम नेटवर्क को टार्गेट कर आपके डेटा को लीक करते हैं। आपके पास महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है, जिसे किसी भी कीमत पर लीक नहीं होना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि आप किसी सुरक्षित नेटवर्क पर काम करें। यदि आप वीपीएन VPN की व्यवस्था कर सकते हैं, तो यह सबसे अच्छा है। क्‍योंकि इंटरनेट कनेक्शन की सुरक्षा के लिए वीपीएन सेवा का उपयोग करना सही होता है। अन्यथा आप घर से काम करते समय किसी भी संभावित साइबर क्राइम से बचने के लिए सभी सुरक्षा और सावधानियों का ध्‍यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद