न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले से हो टूर की प्लानिंग, तभी ले सकते हैं छुट्टियों का पूरा आनंद

अचानक सैर पर निकल जाने के चलते आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इससे आप सैर का पूरा मजा नहीं ले पाते

Posts by : Hema | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 4:30:45

पहले से हो टूर की प्लानिंग, तभी ले सकते हैं छुट्टियों का पूरा आनंद

ऑफिस पर रोज जाना कभी-कभी बोरियत सा महसुस होने लगता है कभी ऐसा लगता है कि कुछ समय अपने परिवार के साथ भी बिताया जाये। पत्नी और बच्चे भी साल में एक या दो बार देश या विदेश की सैर करना चाहते हैं, ऐसे में आप परिवार और खुद को तरोताजा रखने के लिए अचानक छुट्टी लेकर किसी हिल स्टेशन या सी-बीच के लिए निकल जाते हैं। लेकिन, अचानक सैर पर निकल जाने के चलते आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इससे आप सैर का पूरा मजा नहीं ले पाते, अगर आप इसकी पहले से थोड़ी प्लानिंग कर लें तो सैर का मजा कई गुना बढ़ सकता है।

holidays,planning before travel,travel,tour,travel tips,holiday tips

पहले से तय करें जगह -

छुट्टी में आप जहां जाना चाहते हैं, उसे पहले से तय कर लें इससे आपको कई फायदे होंगे पहला फायदा यह होगा कि आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि सैर पर जाने के लिए कितने पैसे की जरूरत होगी, आप यह भी पता कर सकते हैं कि आप जिस जगह जा रहे हैं वहां कोई दोस्त या रिश्तेदार तो नहीं रहता। अगर हां तो इससे आपको पैसे बचाने में भी थोड़ी मदद मिल सकती है।

विदेश यात्रा के लिए देश में यात्रा की तुलना में अधिक पैसों की जरूरत पडेगी, आपको वहां कुछ मनोरंजन जैसे एडवेंचर स्पोट्र्स में शामिल होने का भी मन कर सकता है जिसके लिए और ज्यादा पैसों की जरूरत पडेगी। जो लोग बिना किसी तैयारी के छुट्टियों में कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना लेते हैं उन लोगों के लिए पर्सनल लोन काफी मददगार साबित होता है। यदि आपके पास पैसे नहीं हैं या बहुत ज्यादा खर्च सीमावाला क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आप अपनी इस अचानक यात्रा के लिए पर्सनल लोन लेने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, पर्सनल लोन लेने पर हर साल 11 से 20 प्रतिशत तक ब्याज भी देना पडता है इस पर्सनल लोन को एक ट्रैवलर्स चेक, डेबिट कार्ड, एक प्रीपेड कार्ड या विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है जो क्रेडिट कार्ड से ज्यादा सस्ते होते हैं। पर्सनल लोन पाने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए। इन रूपों में पैसे ले जाने पर के्रडिट कार्ड की तुलना में कम शुल्क लगता है।

holidays,planning before travel,travel,tour,travel tips,holiday tips

क्रेडिट कार्ड

पैसों की तत्काल जरूरत पडने पर क्रेडिट कार्ड से काफी मदद मिलती है। इसके माध्यम से आसानी से कर्ज मिल जाने के कारण हमारी जरूरतें और इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं। यदि आप यहीं अपने देश के भीतर कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपका क्रेडिट कार्ड आपके पैसों की कमी को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप विदेश में छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं तो एक इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ले लीजिए, जससे आपको फ्री-लाउंज एक्सेस, अधिक नकद आहरण सीमा, सम्मिलित यात्रा बीमा इत्यादि जैसे लाभ भी मिल जाएंगे लेकिन, इंटरनैशनल के्रडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर इन सभी सेवाओं पर लगने वाले शुल्क के बारे में भी जान लेना चाहिए। आपको यह भी देख लेना चाहिए कि आप जिस देश में जा रहे हैं वहां आपका कार्ड स्वीकार किया जाता है या नहीं। अपने कार्ड को चालू रखने के लिए यात्रा की तारीख से पहले क्रेडिट कार्ड कंपनी को अपने कार्ड के उपयोग के बारे में बताना भी जरूरी है।

यात्रा पर से वापस लौटने के बाद के्रडिट कार्ड का बिल चुकाना न भूलें। जो लोग हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं वे लोग एयरलाइन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर विचार कर सकते हैं जिसे अभी हाल ही में शुरू किया गया है जिसका इस्तेमाल करने पर आपको साइन अप बोनस के अलावा रिवार्ड के रूप में हर बार फ्री एयर मील भी मिलता है। पहले से शुरू कर दें बचत छुट्टियों के लिए पैसे बचाने का सबसे बढिया तरीका है. फिक्स्ड डिपॉजिटए रेकरिंग डिपॉजिटए और डेट या लिक्विड म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना।
किसी भावी यात्रा के लिए पैसे बचाते समय विदेश की यात्रा के मामले में अपने पैसों की जरूरत का हिसाब-किताब करते समय वहां मुद्रा में होने वाले उतार-चढ़ाव पर भी ध्यान दें। वकेशन लोन यह एक तरह का पर्सनल लोन ही है जिसका निर्माण खास तौर पर विदेश की यात्रा के लिए किया गया है। कुछ बैंक ही यह लोन देते हैं और इस पर 10 से 18 प्रतिशत तक ब्याज देना पडता है।

holidays,planning before travel,travel,tour,travel tips,holiday tips

ट्रैवल ऑपरेटर

यदि आप किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जा रहे हैं तो विभिन्न विदेशी ट्रैवल ऑपरेटरों द्वारा प्रदान की जाने वाली फाइनैंसिंग योजनाएं काफी मददगार साबित हो सकती हैं। वे यात्रा से लौटने के बाद पैसे चुकाने का विकल्प प्रदान करते हैं। इसमें यात्रा टिकट, भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, आवास, सेवा शुल्क प्रोसेसिंग शुल्क इत्यादि शामिल होता है और वे 5 लाख रुपये तक फाइनैंस कर सकते हैं। उन पैसों को चुकाने के लिए लगभग एक से पांच साल तक का समय मिल सकता है। ब्याज दरए एक पर्सनल लोन के ब्याज दर के बराबर ही होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर