न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु को पीएम मोदी की 4,900 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट, रेलवे, पोर्ट और हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाला रहा, बल्कि उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका, रक्षा आत्मनिर्भरता और युवाओं को नए अवसरों की दिशा में आश्वासन भी दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 9:23:49

तमिलनाडु को पीएम मोदी की 4,900 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट, रेलवे, पोर्ट और हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण

तमिलनाडु की धरती पर शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4,900 करोड़ रुपये की महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं राज्य के हवाई, सड़क, रेलवे, बंदरगाह और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाली हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अपने ताज़ा विदेश दौरे की उपलब्धियों को साझा करते हुए भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया और तमिलनाडु के युवाओं के लिए नए अवसरों की बात कही।

तूतीकोरिन से विकास की उड़ान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तूतीकोरिन में एक आधुनिक और भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जिसकी लागत करीब 450 करोड़ रुपये है। नया टर्मिनल 17,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और सालाना 20 लाख यात्रियों को सेवा देने की क्षमता रखता है। साथ ही मौजूदा रनवे को 1,350 मीटर से बढ़ाकर 3,115 मीटर किया गया है, जिससे अब बड़े विमानों की आवाजाही संभव हो सकेगी।

रेलवे परियोजनाओं की बात करें तो मदुरै-बोदिनायक्कनूर रेल लाइन का विद्युतीकरण 99 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ। साथ ही नागरकोइल टाउन-कन्याकुमारी खंड (21 किमी), अरलवायमोझी-नागरकोइल जंक्शन (12.87 किमी) और तिरुनेलवेली-मेलापलायम खंड (3.6 किमी) का दोहरीकरण कुल 933 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है।

हाईवे और पोर्ट को मिला नया विस्तार

सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए एनएच-36 पर 50 किलोमीटर लंबे सेठियाथोप-चोलापुरम खंड को चार लेन में परिवर्तित किया गया है, जिसकी लागत 2,350 करोड़ रुपये है। वहीं एनएच-138 तूतीकोरिन पोर्ट रोड को छह लेन में बदला गया है, जिस पर 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा वी ओ चिदंबरनार बंदरगाह पर 6.96 एमएमटीपीए क्षमता वाले नॉर्थ कार्गो बर्थ-3 का उद्घाटन भी किया गया, जिसे 285 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

उन्होंने वी ओ चिदंबरनार बंदरगाह पर 285 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 6।96 एमएमटीपीए क्षमता वाले नॉर्थ कार्गो बर्थ-तीन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज कारगिल विजय दिवस है। मैं सबसे पहले कारगिल के वीर नायकों को नमन करता हूं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

मोदी ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुझे भगवान श्री राम की इस पावन धरती पर आने का अवसर मिला है। मेरी इस यात्रा के दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच हाल में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह व्यापार समझौता भारत पर दुनिया के विश्वास को दर्शाता है। ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित हथियारों ने सीमा पार सैन्य अभियान के दौरान दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई और दुश्मनों की नींद उड़ा दी।

प्रधानमंत्री ने यहां 4,900 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा तमिलनाडु के विकास के प्रति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि वह अपने विदेश दौरे को पूरा करने के बाद सीधे तमिलनाडु में आकर धन्य हो गए हैं। इस दौरान मालदीव की उनकी यात्रा से पहले भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक है।

मोदी ने कहा कि, भारत और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दुनिया के बढ़ते भरोसे और हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है। हम इसी आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु बनाएंगे। पारंपरिक वेष्टी (धोती), कमीज और गले में अंगवस्त्रम पहने हुए मोदी ने कहा, "ब्रिटेन के साथ एफटीए हमारे विकसित भारत, विकसित तमिलनाडु के दृष्टिकोण को गति देता है।"

मालदीव का अपना आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद वह सीधे यहां पहुंचे। उन्होंने कहा, "एफटीए के बाद, ब्रिटेन में बिकने वाले 99 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर कोई कर नहीं लगेगा। अगर भारतीय उत्पाद सस्ते होंगे, तो वहां मांग बढ़ेगी और इससे भारत में उत्पादन के अधिक अवसर पैदा होंगे। इस मुक्त व्यापार समझौते के कारण, तमिलनाडु के युवाओं, छोटे व्यवसायों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बड़ा लाभ मिलेगा।"

एक विकसित भारत और तमिलनाडु का वादा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं। पिछले 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस मौके पर तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु ने प्रधानमंत्री को चेन्नई के प्रतिष्ठित वल्लुवर कोट्टम की प्रतिकृति, एक स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री पी। गीता जीवन, लोकसभा सदस्य कनिमोई और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत