न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गिल और राहुल की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने संभाली पारी, चौथे दिन का खेल 174/2 पर समाप्त

चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ संघर्षपूर्ण स्थिति से उबरते हुए मजबूत वापसी की। गिल और राहुल की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी ने भारत को दूसरी पारी में स्थिरता दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 11:18:27

गिल और राहुल की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने संभाली पारी, चौथे दिन का खेल 174/2 पर समाप्त

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ संघर्षपूर्ण स्थिति से उबरते हुए मजबूत वापसी की। गिल और राहुल की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी ने भारत को दूसरी पारी में स्थिरता दी है। इंग्लैंड की पहली पारी के विशाल स्कोर के बाद अब भारत चौथे दिन के अंत तक 2 विकेट पर 174 रन बनाकर 137 रन पीछे है।

बेन स्टोक्स ने खेली 141 रनों की पारी


इससे पहले इंग्लैंड ने चौथे दिन की शुरुआत पहली पारी में 7 विकेट पर 544 से आगे की और पहली पारी में 157।1 ओवर में 669 रन बनाए और भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली। आज मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 198 बॉल 11 चौकों और 3 छक्कों के साथ 141 रनों की पारी खेली। ब्रायडन कार्स ने 54 बॉल में 3 चौके और 2 छक्के 47 रनों पारी खेली। इसके साथ ही भारत के लिए पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट जबकि वाशिंगटन सुदंर और जसप्रीत बुमराह 2-2 विकेट झटके।

गिल और राहुल ने संभाली भारतीय पारी

भारत को दूसरी पारी में खाता खोलने से पहले ही दो झटके लगे गए। क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (0) और साई सुदर्शन (0) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल आए और उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे दिन के अंत तक कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। भारत के लिए दिन का अंत होने तक केएल राहुल ने 210 गेंदों में 8 चौकों के साथ 87 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं, शुभमन गिल ने 167 बॉल में 10 चौकों की मदद से 78 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 58, साई सुदर्शन ने 61, ऋषभ पंत ने 54 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 46 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बल्ले के साथ जो रूट ने 248 बॉल में 14 चौकों की मदद से 150 रनों की पारी खेली। जैक क्रॉली ने 84, बेन डकेट ने 94 और ओली पोप ने 71 रनों की पारी खेली।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?