न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची अफरा-तफरी, करंट की अफवाह से भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा राम प्रसाद की गली में हुआ जहाँ सावन में भारी भीड़ उमड़ती है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 11:26:06

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची अफरा-तफरी, करंट की अफवाह से भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के रास्ते पर रविवार को हृदयविदारक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे सीढ़ी मार्ग पर अचानक करंट फैलने की खबर फैली, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस अफरा-तफरी में भगदड़ मच गई, जिसके कारण 6 लोगों की जान चली गई और दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस स्थान पर हुई, जहां से मंदिर की चढ़ाई प्रारंभ होती है — जिसे 'राम प्रसाद की गली' के नाम से जाना जाता है। सावन के पावन महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हरिद्वार में उमड़ रही है। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी के दर्शन हेतु सीढ़ियों या रोपवे के रास्ते मंदिर की ओर जाते हैं।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि सुबह 9 बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मंदिर मार्ग पर भगदड़ से कुछ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 35 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनमें से छह की मौत की पुष्टि हुई है।

SSP डोभाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मंदिर की सीढ़ियों पर करीब 100 मीटर नीचे अचानक करंट फैलने की अफवाह फैली, जिसके कारण लोग जान बचाकर भागने लगे। इसी भागदौड़ में कई लोग कुचले गए या गिर पड़े। फिलहाल हादसे की पूरी वजह की गहन जांच की जा रही है।

घटना के चश्मदीद, बिहार से आए एक श्रद्धालु ने बताया, “वहां अचानक भीड़ बहुत बढ़ गई थी। लोग धक्का-मुक्की करने लगे और कई लोग नीचे गिर गए। जो बच सकते थे, वे भी भगदड़ में घायल हो गए।”

घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया और बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। मैं स्वयं प्रशासन के संपर्क में हूं और हालात पर नजर बनाए हुए हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”

इस हृदय विदारक घटना ने न सिर्फ श्रद्धालुओं को हिला कर रख दिया, बल्कि मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत