न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निमोनिया होने पर करें ये घरेलु उपचार होगा फ़ायदा...

वर्ल्ड हैल्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा किये गए रिसर्च से पता चला कि पूरे विश्व में एक लाख से ज़्यादा बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है, वह निमोनिया का शिकार बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Nov 2017 11:06:04

निमोनिया होने पर करें ये घरेलु उपचार होगा फ़ायदा...

वर्ल्ड हैल्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा किये गए रिसर्च से पता चला कि पूरे विश्व में एक लाख से ज़्यादा बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है, वह निमोनिया का शिकार बनते हैं। यह संख्या मलेरिया, एड्स आदि जैसी बीमारियों से बहुत ज़्यादा है। किसी एक बीमारी से हमारे देश में इतनी मौतें नहीं होतीं जितनी निमोनिया से होती हैं। निमोनिया से बचाव और इसका इलाज बेहद सुगम है लेकिन अक्सर लोगों के पास इसके जुड़ी जानकारी नहीं होती। घरेलू उपाय निमोनिया का इलाज नहीं कर सकते लेकिन उनका उपयोग इसके लक्षणों को कम करने के लिए किया जा सकता है। ये उपाय आपके डॉक्टर द्वारा किये जा रहे इलाज में दखल नहीं डालेंगे। हालांकि आप इन उपायों का प्रयोग अपने डॉक्टर द्वारा दी गयी सलाह के साथ साथ भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं निमोनिया की रोकथाम के लिए किये गए कुछ घरेलु उपायों के बारे में।

* कायेन पेप्पर या लाल मिर्च :

लाल मिर्च निमोनिया में हमारे शरीर की बहुत मदद करता है, यह मरीज़ की श्वास की नली में भरी हुई पस और बलगम को निकालता है। इससे मरीज़ को साँस लेने में आसानी होती है। एक जग में 250ml पानी ,एक चम्मच नीम्बू का रस और थोड़ी सी लाल मिर्च डालिये। इस पानी के घोलके हरदिन 4 से 5 बार पियें।

* व्यायाम :

व्यायाम आपकी श्वसन क्षमता बढ़ाता है और फेफड़ों के ठीक होने तक व्यायाम करना कठिन है, इसलिए श्वास के व्यायाम निमोनिया के रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। जैसे पेट द्वारा श्वास लेना, पेट और छाती से साँस लेना, खाँसी का व्यायाम, बारी-बारी से दोनों नथुनों द्वारा श्वास लेना, पर्स्ड लिप ब्रीदिंग (बंद होंठों और बंद मुँह की सहायता से साँस लेना।

pneumonia,home remedies,Health tips,Health,healthy living

* ह्यूमिडिफायर :

गर्म, नम हवा में श्वास लेना चिपचिपे बलगम को निकालने में उपयोगी होता है, इसके लिए ह्यूमिडिफायर में गर्म पानी भरें और इसके गर्म धुएं में साँस लें।

* मेथी की चाय (फीनूग्रीक टी) :

मेथी हमारे शरीर से ज़हरीले पदार्थ निकालता है। यह पदार्थ हमारे शरीर से पसीने के साथ बहार निकलते हैं। यह बंद छाती को भी खोलती है। 500 एमएल पानी के साथ एक चम्मच मेथी के बीज डालिये और इसे उबाल कर रख लीजिये। इस उबाले हुए घोल में एक चम्मच नींबू का रस डालकर कम से कम दिन के चार गिलास पियें।

* तिल के बीज (सीसेम सीड्स) :

यह हर रसोई में मिलने वाली चीज़ एक जादू की तरह काम करती है। उबलते हुए पानी में एक चम्मच तिल डालिये और इन्हें तबतक उबालिये जबतक यह नरम न हो जाएँ। जब तिल नरम हो जायें तो इसमें एक चम्मच अलसी के बीज डाल दें और इसे फिर 5 मिनट तक उबालें। बीजों को छान लें और थोड़े से नमक और शहद के साथ इस घोल का हर सुबह खाली पेट सेवन करें।

* लहसुन :


गार्लिक शरीर के लिए बहुत गर्म होता है इसलिए यह हमारे शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है। हम यह बात मानते हैं की लहसुन खाने से मुंह में बदबू आती है पर यह हमारी छाती और फेफड़ों को साफ़ करता है। लहसुन का पेस्ट बनाकर इसे बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरो के नीचे मलिये और फिर अपनी जुराबें पहनकर सो जाइये।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?