न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कैलाश विजयवर्गीय का तीखा बयान, बोले – बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं, ऐसी महिलाएं पूतना जैसी

कैलाश विजयवर्गीय का बयान इस केस को सामाजिक और नैतिक नजरिए से भी देखने की जरूरत को रेखांकित करता है। उनका कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी अहम भूमिका होती है, नहीं तो समाज ऐसे अपराधों का गवाह बनता रहेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 8:35:44

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कैलाश विजयवर्गीय का तीखा बयान, बोले – बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं, ऐसी महिलाएं पूतना जैसी

इंदौर के बहुचर्चित और सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिना संस्कार के पले-बढ़े बच्चे सोनम जैसे बन जाते हैं, जो पूरे समाज और शहर को कलंकित कर देते हैं। उन्होंने इस तरह की निर्दयी और निष्ठुर प्रवृत्ति वाली महिलाओं की तुलना पौराणिक पात्र पूतना से की। इसके साथ ही उन्होंने माताओं और बहनों को बच्चों को अच्छे संस्कार देने की सख्त जरूरत पर बल दिया।

बिना संस्कार के बच्चे बन जाते हैं समाज के लिए कलंक

विजयवर्गीय बोले कि बच्चों को केवल पढ़ाना-लिखाना ही काफी नहीं है, उन्हें सही संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है। अगर बच्चों में मानवीय मूल्य, नैतिकता और करुणा नहीं भरी जाए, तो वे सोनम जैसे काम कर बैठते हैं। उन्होंने कहा, "वह बेटी, जिसने अपने ही पति की हत्या कर इंदौर को शर्मसार किया, वह समाज में गलत उदाहरण बन गई है। मैं जहां-जहां जाता हूं, भोपाल हो या ग्वालियर – लोग मुझसे इस हत्याकांड के बारे में पूछते हैं और मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है।"

संस्कार ना हों तो बच्चे पशु बन जाते हैं

उन्होंने आगे कहा कि संस्कारविहीन शिक्षा अधूरी और खतरनाक होती है। विजयवर्गीय ने भावुक होकर कहा, "अगर बच्चों को सिर्फ पढ़ाई दी और जीवन-मूल्य नहीं सिखाए, तो वे पशु जैसे व्यवहार करने लगते हैं। माताओं-बहनों से मेरी अपील है – एक रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को अच्छे संस्कार जरूर दो। नहीं तो ऐसे बच्चे समाज के लिए बोझ और संकट बन जाते हैं।"

संवेदनाहीन महिला पूतना के समान

अपने वक्तव्य में मंत्री ने महिलाओं की तुलना पूतना से करते हुए कहा, "मैं कल एक धार्मिक किताब पढ़ रहा था, जिसमें बताया गया कि अगर किसी महिला में ममता, शर्म और करुणा नहीं हो, तो वह पूतना जैसी होती है – जो भगवान कृष्ण को मारने के लिए जहरीला दूध लेकर आई थी। कोई भी मां अपने बच्चे की हत्या नहीं कर सकती। इसी तरह की ममता-विहीन महिलाएं आज समाज को घातक दिशा में धकेल रही हैं।"

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जानिए क्या है पूरा मामला

इस सनसनीखेज हत्या की शुरुआत हुई 11 मई को, जब इंदौर निवासी 24 वर्षीय सोनम और 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। लेकिन 2 जून को राजा की हत्या की खबर सामने आई। सोनम उस वक्त गायब थी।

17 दिन बाद जब वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पकड़ी गई, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ – सोनम ने 23 मई को ही अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद राजा का शव मेघालय की एक गहरी खाई में फेंक दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI ने संभाली जांच, भोपाल में आरोपी समर्थ सिंह के घर पहुंची टीम
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI ने संभाली जांच, भोपाल में आरोपी समर्थ सिंह के घर पहुंची टीम
TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य पर बड़ा एक्शन, ठिकानों से 80 लाख नकद बरामद; राहत सामग्री घोटाले के आरोप
TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य पर बड़ा एक्शन, ठिकानों से 80 लाख नकद बरामद; राहत सामग्री घोटाले के आरोप
क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के करीब आ रही है कांग्रेस? उदित राज ने अभिजीत दीपके को दिया बड़ा राजनीतिक सुझाव
क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के करीब आ रही है कांग्रेस? उदित राज ने अभिजीत दीपके को दिया बड़ा राजनीतिक सुझाव
गुरुग्राम में बिहारी युवक से मारपीट, भाषा को लेकर विवाद के बाद बेरहमी से पीटा
गुरुग्राम में बिहारी युवक से मारपीट, भाषा को लेकर विवाद के बाद बेरहमी से पीटा
RJD से निकाली गईं रितु जायसवाल अब BJP में शामिल, बोलीं- ‘राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है भाजपा’
RJD से निकाली गईं रितु जायसवाल अब BJP में शामिल, बोलीं- ‘राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है भाजपा’
Lava ने लॉन्च किया नया बजट 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स से लैस
Lava ने लॉन्च किया नया बजट 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स से लैस
ममता बनर्जी की TMC में बगावत की आहट, 18 लोकसभा सांसदों के BJP में जाने की चर्चा तेज
ममता बनर्जी की TMC में बगावत की आहट, 18 लोकसभा सांसदों के BJP में जाने की चर्चा तेज
महाराष्ट्र में एक और रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, सावंतवाड़ी स्टेशन को मिलेगी नई पहचान
महाराष्ट्र में एक और रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, सावंतवाड़ी स्टेशन को मिलेगी नई पहचान
1 दिन में कितना गोंद कतीरा खाना है सही? फायदे जानें और सेवन से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
1 दिन में कितना गोंद कतीरा खाना है सही? फायदे जानें और सेवन से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
यूपी में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा आसान, योगी सरकार ने की वन डे सेवा शुरू करने की घोषणा
यूपी में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा आसान, योगी सरकार ने की वन डे सेवा शुरू करने की घोषणा
वरुण की फिल्म का विवादित गाना हुआ रिलीज, प्रोड्यूसर ने जताई थी नाराजगी; सलमान पहले ही बना चुके हैं इसे सुपरहिट
वरुण की फिल्म का विवादित गाना हुआ रिलीज, प्रोड्यूसर ने जताई थी नाराजगी; सलमान पहले ही बना चुके हैं इसे सुपरहिट
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ इस बच्चे का Video, मासूम अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ इस बच्चे का Video, मासूम अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल
18 जून को भारत में दस्तक देंगे Redmi के दो दमदार स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत
18 जून को भारत में दस्तक देंगे Redmi के दो दमदार स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत
गर्मी में बार-बार गर्म हो रहा है आपका स्मार्टफोन? इन गलतियों से बचेंगे तो नहीं होगी ओवरहीटिंग की परेशानी
गर्मी में बार-बार गर्म हो रहा है आपका स्मार्टफोन? इन गलतियों से बचेंगे तो नहीं होगी ओवरहीटिंग की परेशानी