न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी का मंगलसूत्र बना कातिल पत्नी सोनम की पोल खोलने वाला सबसे बड़ा सुराग, मेघालय पुलिस भी रह गई हैरान!

शिलांग में हुए राजा मर्डर केस ने सबको चौंका दिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि नई-नवेली पत्नी सोनम ने ही अपने प्रेमी और सुपारी किलर्स के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मंगलसूत्र से लेकर CCTV फुटेज तक हर सुराग ने साजिश का पर्दाफाश किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 11:04:22

शादी का मंगलसूत्र बना कातिल पत्नी सोनम की पोल खोलने वाला सबसे बड़ा सुराग, मेघालय पुलिस भी रह गई हैरान!

राजा मर्डर केस में शुरुआत में शिलांग पुलिस को यह स्पष्ट नहीं था कि यह किडनैपिंग का मामला है, मिसिंग केस है या फिर एक सुनियोजित मर्डर केस। लेकिन जांच के दौरान जैसे-जैसे सुराग मिलते गए, पुलिस के सामने तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई कि यह एक ठंडे दिमाग से की गई हत्या है। इसी अहम सुराग के बाद पुलिस ने कातिलों की तलाश शुरू कर दी। दरअसल, 2 जून को पुलिस को राजा की लाश वाईजे डोंग के सुनसान इलाके में संदिग्ध हालत में मिली थी। शुरुआती जांच में पुलिस को यह एक्सीडेंट जैसा भी लग सकता था, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई — राजा की पत्नी सोनम भी रहस्यमयी तरीके से गायब थी।

शिप्रा स्टे होम से मिला अहम सबूत

जांच की कड़ी में जब शिलांग पुलिस सोनम के ठहरने की जगह यानी शिप्रा स्टे होम पहुंची, तो वहां सोनम का बैग बरामद हुआ। जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें रखा हुआ सोनम का मंगलसूत्र मिला। पुलिस अधिकारियों को यहीं से शक गहराने लगा कि आखिर एक नई-नई शादीशुदा महिला अपने पति के द्वारा पहनाया गया मंगलसूत्र क्यों नहीं पहन रही है और क्यों वह इसे बैग में रखे हुए है? यही वह बिंदु था जिसने पुलिस का पूरा ध्यान सोनम की भूमिका की ओर मोड़ दिया।

मृत शरीर के पास से मिला हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार

पुलिस को धीरे-धीरे यकीन होने लगा कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। इस शक को तब और बल मिला जब पुलिस को लाश वाली जगह से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद हुआ। अब कहानी का रुख बदल चुका था — यह एक सोची-समझी हत्या थी और इसकी पटकथा पहले से लिखी जा चुकी थी। सोनम पर तीसरा और सबसे ठोस शक यह था कि हनीमून के बहाने शिलांग आई सोनम ने एक भी कपल फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की, जो आम तौर पर नवविवाहित जोड़े करते हैं।

सोशल मीडिया की चुप्पी बनी जांच की दिशा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आमतौर पर हनीमून मनाने आए नवविवाहित जोड़े सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करते हैं। लेकिन घर से निकलने के तीन दिन बाद तक भी सोनम ने एक भी फोटो या वीडियो साझा नहीं किया। यह असामान्यता पुलिस को और भी ज्यादा सतर्क कर गई। जब सोनम की कॉल डिटेल्स निकाली गईं तो पुलिस को राज नाम के शख्स से लगातार संपर्क के सबूत मिले।

CCTV फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा

जांच को आगे बढ़ाते हुए जब पुलिस ने इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगाले, तो हत्या की जगह से करीब 10 किलोमीटर दूर सोनम और एक अज्ञात शख्स (बाद में सामने आया कि वह सुपारी किलर था) की फुटेज मिली। इस वीडियो फुटेज ने पुलिस की शंका को यकीन में बदल दिया कि हत्या की साजिश में सबसे बड़ा हाथ खुद राजा की पत्नी सोनम का ही है। पुलिस का दावा है कि कत्ल के बाद सोनम किसी टैक्सी या अन्य वाहन से घटनास्थल से दूर निकल गई, जबकि बाकी के आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए।

8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए सभी आरोपी

इस पूरे मामले में मेघालय पुलिस ने मंगलवार को सोनम, राज और तीन अन्य सुपारी किलर्स समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शिलांग लाया गया और 11 जून को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस इन सभी से गहराई से पूछताछ करेगी ताकि हत्या की मंशा, योजना और साजिश की परतें पूरी तरह से खुल सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा