न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे शरीर में फैलता है कोरोना वायरस, एक नजर बीमारी के लक्षणों पर

कोरोना वायरस के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह वायरस दरवाजों के हत्थों, बसों और मेट्रो ट्रेन में सहारे के लिये पकड़े जाने वाली लोहे की छड़ों जैसी जगहों पर ये 9 दिनों तक जीवित रह सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Mar 2020 8:43:41

ऐसे शरीर में फैलता है कोरोना वायरस, एक नजर बीमारी के लक्षणों पर

जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) ने चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, भारत समेत दुनिया के करीब 70 से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 3000 हो गई है और इससे 89000 लोग इससे संक्रमित है जिनका इलाज चल रहा है। भारत में भी इस वायरस के 6 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं जिससे लोग बेहद डरे हुए हैं। दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब इस जानलेवा वायरस ने यूपी के नोएडा और आगरा में भी पैर पसार लिए हैं। खतरे को भांपते हुए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें भी एक्टिव हो गई हैं और हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।

कोरोना वायरस के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह वायरस दरवाजों के हत्थों, बसों और मेट्रो ट्रेन में सहारे के लिये पकड़े जाने वाली लोहे की छड़ों जैसी जगहों पर ये 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। इतना ही नहीं 200 मीटर की दूरी तक अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो फैल सकता है। अगर ऐसा है तो यह खतरनाक है। क्योंकि दुनिया के जिस हिस्से में भी यह फैला काफी तेजी से फैला है। ईरान,दक्षिण कोरिया में भी यह काफी तेजी से फैला और देखते देखते काफी लोग जान से हाथ धो बैठे और तेजी से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। यह वायरस किस प्रकार फैलता है इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रहा ही। जानकारों का कहना है कि ये सार्स बीमारी से भी तेजी के साथ फैलता है। सांस के द्वारा, छूने से और सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा जाने से फैलता है।

ऐसे शरीर में फैलता है कोरोना वायरस

खतरनाक कोरोना वायरस कैसे एक स्वस्थ्य मानव के शरीर को तोड़ देता है इसके बारे में आज हम आपको बता रहे है। कोरोना वायरस से पीड़ित ज्यादातर मरीजों में देखा गया है कि ये लोग एक्यूट रेस्पीरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम का शिकार हुए हैं। इस स्थिति में फेफड़ों में एक तरह का फ्लूड भर जाता है और उसमें ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और अंत में किडनी खराब होने के चलते इंसान की मौत हो जाती है। ये वायरस उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो पहले से ही शारीरिक तौर पर कमजोर हैं। वायरस को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि उम्रदराज लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है।

कोरोना वायरस से किसी भी शख्स के पीड़ित होने के बाद उसमें साधारण सर्दी खांसी की शुरुआत गले में खराश के साथ होती है फिर नाक बहने लगती है, जिससे कोल्ड हो जाता है। इनके अलावा बुखार और सिर दर्द की भी शिकायत बनी रहती है और शरीर को आराम नहीं मिलता है।

कोरोना वायरस के फ्लू में कफ शुरू होते ही सिर और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है और सारे लक्षण एकसाथ ही दिखने लगते हैं। गले में दर्द की वजह से आवाज बैठ जाती है। तेज बुखार आने लगता है। हालांकि कोरोना वायरस के बारे में अभी और पता किया जाना बाकी है लेकिन बुजुर्गों में और डायबिटीज, दिल के मरीजों या पहले से बीमार लोगों में कोराना वायरस के लक्षण जल्दी आ जाते हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण कुछ इस तरीके के होते हैं

- बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं
- इस वायरस में लगातार खांसी आती रहती है
- इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां दिखती हैं
- इसके लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं
- सिर में तेज दर्द,निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश
- संक्रमण गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं
- यदि लक्षण आम सर्दी से ज्यादा महसूस हों तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए

इससे बचने के लिए ये करना चाहिए

- अपने आसपास के लोगों के साथ कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहतर होगा ताकि इंफेक्शन से आप बचे रहें
- नियमित तौर पर हाथ धोएं, यानि दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20-30 सेकेंड तक कायदे से धोएं
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए एक अच्छे सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे भी खासी दूरी बनाए रखना बेहतर होगा
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं
- इस बीमारी से बचने के लिए कच्चा या अधपका मांस खाने से परहेज करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें
- सांस की तकलीफ से पीड़िता मरीज के पास जाने से बचने की कोशिश करें
- छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढंके और बाद में इस टिशू को डस्टबिन में फेंक दें
- अच्छे मास्क और दस्ताने को प्रयोग में लाएं, ताकि इंफेक्शन से बचे रहें
- खांसी बुखार के वक्त यात्रा करने से परहेज करें
- स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
- बुखार,खांसी और जुकाम के लक्षण होते ही अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

9 दिनों तक जीवित रहता है कोरोना वायरस! जाने किस हद तक है ये खतरनाक

कोरोना वायरस : बुखार,खांसी और जुकाम को हलके में ना ले, हो सकते है संक्रमित

फिलहाल बचाव ही है कोरोना वायरस का इलाज, भारत में 5 लोगों की हुई पुष्टि

कोरोना वायरस को फटकने भी ना दे अपने पास, इन सुपरफूड से बढ़ाए अपनी इम्यूनिटी

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर