न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : बुखार,खांसी और जुकाम को हलके में ना ले, हो सकते है संक्रमित

चीन से फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) अब भारत में भी अपने कदम बढ़ा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Mar 2020 8:18:28

कोरोना वायरस : बुखार,खांसी और जुकाम को हलके में ना ले, हो सकते है संक्रमित

चीन से फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) अब भारत में भी अपने कदम बढ़ा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब इस जानलेवा वायरस ने यूपी के नोएडा और आगरा में भी पैर पसार लिए हैं। आपको बता दे, भारत में कोरोना वायरस के 6 केस हो गए हैं। हालांकि, केरल के तीनों मरीज पहले ही ठीक चुके हैं। जिसके बाद अब दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कोरोना का खतरा दिखाई दे रहा है।

भारत में कोरोना के कदम रखते ही सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गई है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में चीन, इटली, जापान, ईरान और साउथ कोरिया से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई गई है। इसी के साथ भारत के यात्रियों पर भी इन देशों में जाने पर रोक लग गई है। एयर इंडिया ने जून तक शंघाई और हॉन्गकॉन्ग की उड़ान रद्द कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली सरकार ने एक इमरजेंसी बैठक की जिसमें उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे पास उपचार के लिए 8000 से अधिक किट मौजूद है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अलग-अलग अस्पतालों में 230 खास बेड तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के 25 अलग-अलग अस्पतालों को चुना गया है। कोरोना वायरस के उपचार की जिम्मेदारी जिन अस्पतालों को सौंपी गई है, उनमें 19 सरकारी और छह निजी अस्पताल शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने 12 केंद्रों पर कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगियों के मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था भी की है।

इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोएडा में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और यहां स्थित 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट नोटिस दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए।

बता दे, चीन में फैले कोरोना वायरस से अब तक करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती 89,000 हो गई है। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के कुछ देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है, इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था।
ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे लक्षण के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप इससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर सकते है।

corona virus se bachne ke upay,corona virus ke lakshan,corona virus se bachav kaise karen,corona virus,who,delhi news,coronavirus prevention,coronavirus precaution,coronavirus prevention in hindi,coronavirus precaution in hindi,corona virus se kaise bachein,Health,Health tips

कोरोना वायरस के लक्षण कुछ इस तरीके के होते हैं

- बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं
- इस वायरस में लगातार खांसी आती रहती है
- इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां दिखती हैं
- इसके लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं
- सिर में तेज दर्द,निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश
- संक्रमण गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं
- यदि लक्षण आम सर्दी से ज्यादा महसूस हों तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए

corona virus se bachne ke upay,corona virus ke lakshan,corona virus se bachav kaise karen,corona virus,who,delhi news,coronavirus prevention,coronavirus precaution,coronavirus prevention in hindi,coronavirus precaution in hindi,corona virus se kaise bachein,Health,Health tips

इससे बचने के लिए ये करना चाहिए

- अपने आसपास के लोगों के साथ कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहतर होगा ताकि इंफेक्शन से आप बचे रहें
- नियमित तौर पर हाथ धोएं, यानि दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20-30 सेकेंड तक कायदे से धोएं
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए एक अच्छे सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे भी खासी दूरी बनाए रखना बेहतर होगा
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं
- इस बीमारी से बचने के लिए कच्चा या अधपका मांस खाने से परहेज करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें
- सांस की तकलीफ से पीड़िता मरीज के पास जाने से बचने की कोशिश करें
- छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढंके और बाद में इस टिशू को डस्टबिन में फेंक दें
- अच्छे मास्क और दस्ताने को प्रयोग में लाएं, ताकि इंफेक्शन से बचे रहें
- खांसी बुखार के वक्त यात्रा करने से परहेज करें
- स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
- बुखार,खांसी और जुकाम के लक्षण होते ही अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

आपको बता दे, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अब वर्ल्ड बैंक भी सामने आ गया है। इसने जरूरतमंद देशों के लिए 12 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। वर्ल्ड बैंक के प्रेजिडेंट डेविड मालपास ने कहा, 'इसका लक्ष्य तेज व प्रभावी ऐक्शन उपलब्ध कराना है ताकि देशों की जरूरतें पूरी हो सकें।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका