न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

9 दिनों तक जीवित रहता है कोरोना वायरस! जाने किस हद तक है ये खतरनाक

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,943 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 89,000 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Mar 2020 2:40:49

9 दिनों तक जीवित रहता है कोरोना वायरस! जाने किस हद तक है ये खतरनाक

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,943 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 89,000 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीन में कोरोनोवायरस संक्रमण के 125 नए कन्फर्म मामलों और 31 मौतें होने की बात कही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुईं। आयोग ने कहा कि इस बीच, 129 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। सोमवार को 2,742 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 304 घटकर 6,806 हो गई।

आपको बता दे,चीन के साथ-साथ कोरोना वायरस दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में पांव पसार चुका है। भारत में दिल्ली,तेलंगाना और राजस्थान के जयपुर में कोरोना से संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक एक संक्रामक रोग है जो मानव के नए किस्म के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण फैला है और सही उपायों से इस पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन सच तो यह है कि इस वायरस से बचाव के लिए अब तक कोई टीका नहीं बनाया गया है। गर्मियों तक कोरोना वायरस का इलाज उपलब्ध होगा या नहीं इसपर एक बड़ा सवाल है।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए इन गर्मियों तक दवाईयां उपलब्ध हो सकेंगी। लेकिन इसपर साफ तौर पर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है कि इससे निजात के लिए टीका या दवाई कब तक बाजार में आएगी।

coronavirus,coronavirus in india,coronavirus virus,what is coronavirus,Health

9 दिनों तक जीवित रह सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह वायरस दरवाजों के हत्थों, बसों और मेट्रो ट्रेन में सहारे के लिये पकड़े जाने वाली लोहे की छड़ों जैसी जगहों पर ये 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। इतना ही नहीं 200 मीटर की दूरी तक अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो फैल सकता है। अगर ऐसा है तो यह खतरनाक है। क्योंकि दुनिया के जिस हिस्से में भी यह फैला काफी तेजी से फैला है। ईरान,दक्षिण कोरिया में भी यह काफी तेजी से फैला और देखते देखते काफी लोग जान से हाथ धो बैठे और तेजी से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। यह वायरस किस प्रकार फैलता है इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रहा ही। जानकारों का कहना है कि ये सार्स बीमारी से भी तेजी के साथ फैलता है। सांस के द्वारा, छूने से और सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा जाने से फैलता है।

कोरोना वायरस : जाने क्या है इसके शुरुआती लक्षण?

जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?

चीन ने लॉन्च किया ऐप जो बताएगा आपको Coronavirus है या नहीं

कोरोना वायरस का खौंफ ले रहा जान, जानें लक्षण और बरतें ये सावधानियां


दाढ़ी की वजह से भी आप हो सकते है कोरोना वायरस के शिकार!

भारत में दो और मामलों की हुई पुष्टि

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ गुलाबी नगरी जयपुर में भी एक इटली से आए सैलानी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति दिल्ली में और एक तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस बीच भारत ने ऐहतियातन चीन और ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर पहले ही इन देशों के नागरिकों को जारी ई-वीजा/ वीजा रद्द कर दिया है।

नोएडा के स्कूल में हड़कंप

वहीं, कोरोना वायरस को लेकर नोएडा में एक स्कूल में हड़कंप मच गया है। एक नामी स्कूल ने सुबह 11 बजे अभिभावकों को फोन करके अपने बच्चों के घर ले जाने को कहा। स्कूल ने अभिभावकों से अपील की है कि अगर उनके बच्चों को जुकाम, सर्दी है तो उन्हें स्कूल ना भेजें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) खुद स्कूल पहुंच गए हैं। दरअसल, इस स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता कोरोना वायरस की चपेट में है। इस शख्स ने आगरा में एक पार्टी रखी थी, जिसमें स्कूल के दो बच्चे समेत 5 लोग शामिल हुए थे। बच्चों समेत इन पांच लोगों की जांच ग्रेटर नोएडा में हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका