न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल

‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन धमाकेदार कमाई कर ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानें फिल्म के कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन और स्टार कास्ट के बारे में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Mar 2026 8:34:19

 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को कानूनी विवाद, प्रोपेगैंडा आरोप और राजनीतिक विरोध के बीच 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। शुरुआती अंतरिम रोक के बावजूद, विपुल अमृतलाल शाह की प्रोडक्शन वाली यह फिल्म अब औपचारिक रूप से सफल मानी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है और लगातार प्रॉफिट कमाती जा रही है। आइए जानते हैं, रिलीज़ के 12वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई दर्ज की।

‘द केरल स्टोरी 2’ ने 12वें दिन कितनी कमाई की?

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद यह इस साल की दूसरी बड़ी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है। फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद नई और कुछ पुरानी फिल्मों पर दबदबा बनाए हुए है और हर दिन एक करोड़ से अधिक कमाई कर रही है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है।

पहले हफ्ते में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 22.34 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे हफ्ते के आंकड़े इस प्रकार रहे:

8वें दिन: 2.70 करोड़

9वें दिन: 3.75 करोड़

10वें दिन: 3.30 करोड़

11वें दिन: 1.95 करोड़

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज़ के 12वें दिन फिल्म ने 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की 12 दिनों की कुल नेट कमाई 36.97 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘द केरल स्टोरी 2’ ने ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़ा

रिलीज़ के 12वें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने 36.97 करोड़ रुपये की कमाई कर अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ (लाइफटाइम कलेक्शन 36.25 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। इस सफलता के साथ यह फिल्म साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं विपुल अमृतलाल शाह।
फिल्म की स्टार कास्ट में प्रमुख किरदार निभाए हैं:

उल्का गुप्ता – सुरेखा (केरल की IAS उम्मीदवार)

अदिति भाटिया – दिव्या (राजस्थान की डांसर)

ऐश्वर्या ओझा – नेहा (मध्य प्रदेश की एथलीट)

सपोर्टिंग स्टार कास्ट में शामिल हैं सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोसला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती